
कांग्रेस में उदयपुर नव संकल्प शिविर के प्रस्तावों को लागू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को कांग्रेस महासचिवों की बैठक में चार अहम फैसले हुए। इसके तहत देश भर के सभी राज्यों में एक और दो जून को कांग्रेस पार्टी शिविर का आयोजन करेगी।
उदयपुर नव संकल्प को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को महासचीवों और प्रभारियों की दूसरे दौर की बैठक बुलाई गई। कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रियंका गांधी समेत तमाम प्रभारी महासचिव मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित दूसरे दिन की इस बैठक के बाद कर्नाटक प्रभारी और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रभारी महासचिवों की इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए जिनमें चार प्रमुख रूप से कुछ समय में कार्यान्वित किए जाएंगे।
Published: undefined
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पहली और दूसरी जून को प्रभारी महासचिव और प्रभारी दो दिन का राज्य शिविर करेंगे। इसमें प्रदेश और जिला स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 11 जून को एक दिन का जिला स्तर का शिविर होगा। इसके बाद 9 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर जिला इकाई तीन दिन की 'आजादी गौरव यात्रा' निकालेंगी। स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी जिलों में कम से कम 75 लोग अन्य लोगों के साथ पदयात्रा करेंगे।
Published: undefined
इससे पहले मंगलवार को हुई बैठक के बाद महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने कहा कि पार्टी के सभी रिक्त पद चुनाव प्रक्रिया से भरे जाएंगे। इसके लिए 90 से 120 दिन तय किए गए हैं। पार्टी पदाधिकारियों को टास्क देने का निर्णय भी किया गया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक पद और 5 साल से ऊपर कोई भी व्यक्ति किसी भी पद पर नहीं रहने के लिए जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि यह नियम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लागू नहीं होगा।
Published: undefined
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, सचिव, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों को टास्क दिया जाएगा। इन सभी पदाधिकारियों के कार्य मूल्यांकन संगठन महासचिव कार्यालय में होगा। इसके अलावा संगठन में 50 फीसदी पदों पर 50 साल से कम आयु के लोगों की नियुक्ति समेत अन्य संकल्प इसी संगठन चुनाव से लागू किया जाएगा। जिससे युवाओं को भी मौका मिल सके।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined