राजनीति

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पटना पहुंचे, बोले- लड़ाई छोटी हो या बड़ी, जीतने के लिए लड़ी जाएगी

उन्होंने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में काम करने का संदेश देते हुए कहा कि लड़ाई सदाकत आश्रम में नहीं, बल्कि मैदान में होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जब तक बिहार में रहेंगे, तब तक जो कार्यकर्ता खून-पसीना लगाकर लड़ाई लड़ेगा, उसे सम्मान भी दिया जाएगा।

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पटना पहुंचे, बोले- लड़ाई छोटी हो या बड़ी, जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए
कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पटना पहुंचे, बोले- लड़ाई छोटी हो या बड़ी, जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए फोटोः IANS

बिहार कांग्रेस के प्रभारी नियुक्त होने के बाद कृष्णा अल्लावरु गुरुवार को पहली बार पटना दौरे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लड़ाई छोटी हो या बड़ी, लड़ाई जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए। बिहार में कांग्रेस भी लड़ाई लड़ेगी और न केवल जीतने के लिए लड़ेगी, बल्कि जीतेगी भी।

कृष्णा अल्लावरु के पटना पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह पटना एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह संदेश साफ दे दिया कि काम करने वाले नेताओं को सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के नेताओं की एक बैठक की चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि रेस के घोड़े रेस और बारात के घोड़े बारात में ही लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की यह कमी रही है कि हम रेस के घोड़े को बारात में और बारात के घोड़े को रेस में लगा देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे जब तक बिहार के लोगों के साथ रहेंगे, तब तक जो कार्यकर्ता खून-पसीना लगाकर लड़ाई लड़ेगा, उसे सम्मान भी दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में काम करने का संदेश देते हुए यह भी कहा कि लड़ाई सदाकत आश्रम में नहीं, बल्कि मैदान में होगी। गुटबाजी से कोई लड़ाई नहीं जीती जा सकती। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि सिंहासन कुर्सी ही होती है, लेकिन सिंह जिस कुर्सी पर बैठता है, वह खुद सिंहासन हो जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। उनके इस कार्यक्रम की घोषणा जल्दी ही होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'