
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के संस्थापक एच.डी. देवेगौड़ा ने गुरुवार को कहा कि वह जानते हैं कि उनकी पार्टी को डूबता जहाज कहने वालों को कैसे जवाब देना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के खिलाफ प्रचार करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम सभी को मिलकर आगामी विधानसभा चुनावों में जेडीएस की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।
Published: undefined
बेंगलुरु में जेडीएस के संभावित उम्मीदवारों की एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं को एससी और एसटी के लिए आरक्षण बढ़ाने के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मैं इस पर सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हूं।
Published: undefined
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने 2023 तक आराम किए बिना लड़ने का फैसला किया है। हमने आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीएस पार्टी के लिए 123 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। मैं इस समय अपना संघर्ष नहीं रोकूंगा। मैं राज्य में एचडी कुमारस्वामी को सशक्त बनाऊंगा।
Published: undefined
जेडीएस नेता देवगौड़ा ने कहा कि मैं बीजेपी और कांग्रेस दोनों को करीब से देख रहा हूं। मैं उनके बारे में हल्के में बात नहीं करूंगा, यानी दोनों पार्टियों को हल्के में नहीं लूंगा। हमें दोनों पार्टियों से लड़ने की जरूरत है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined