राजनीति

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी के पूर्व सांसद और वर्तमान उम्मीदवार के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, जमकर की नारेबाजी

आज दोनों ही उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान गोपाल शेट्टी और संजय उपाध्याय आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ही नेताओं के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे।

नारेबाजी करते जय उपाध्याय और गोपाल शेट्टी के कार्यकर्ता
नारेबाजी करते जय उपाध्याय और गोपाल शेट्टी के कार्यकर्ता ians

महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच, बोरीवली सीट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

दरअसल, इस सीट पर बीजेपी ने संजय उपाध्याय को टिकट दिया है, जबकि गोपाल शेट्टी को दरकिनार कर दिया है। इसके बाद शेट्टी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने शेट्टी का टिकट काटकर पीयूष गोयल को टिकट दे दिया था। लेकिन, उस वक्त उन्होंने कुछ नहीं कहा था, मगर अब जब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काटा, तो उनसे नहीं रहा गया और उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

आज दोनों ही उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान गोपाल शेट्टी और संजय उपाध्याय आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ही नेताओं के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। दोनों ही गुटों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। कोई कह रहा था कि गोपाल शेट्टी जिंदाबाद तो कोई कह रहा था कि संजय उपाध्याय जिंदाबाद। कुछ पल के लिए परिस्थितियां गंभीर भी बन चुकी थी। इस दौरान गोपाल शेट्टी के गुटों के कार्यकर्ताओं ने अपने नारों में कहा कि अब दादागिरी नहीं चलेगी। हम दादागिरी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश