राजनीति

डबल इंजन की सरकार में इंजन ही नकली, भूपेश बघेल का योगी सरकार पर करारा वार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाराणसी में कहा कि जो सरकार आपको वैक्सीन और बेड नहीं दे पाई, उस सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ये डबल इंजन की सरकार में इंजन ही नकली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाराणसी में कहा कि जो सरकार आपको वैक्सीन और बेड नहीं दे पाई, उस सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ये डबल इंजन की सरकार में इंजन ही नकली है। भूपेश बघेल ने शुक्रवार को वाराणसी में कहा कि ये सरकार आपको वैक्सीन और बेड नहीं दे पाई। न किसानों को फसल का दाम दिया और न ही नौजवानों को काम दिया। इस डबल इंजन की सरकार में इंजन ही नकली है। उन्होने कहा महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों से छुटकारा चाहिए तो डबल इंजन की सरकार को फेल करना होगा। बघेल आज फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ये सरकार किसानों को कुछ नहीं समझती है, किसानों ने हक मांगा तो उनके छाती पर गाड़ियां चढ़ाती है। नौजवानों के सामने भी चुनौती है, सरकार नौकरी नहीं देती है और प्रयागराज में युवाओं पर पीठ पर लाठियां बरसाती है। उन्होने कहा, डबल इंजन की सरकार ने अगर काम किया होता तो प्रधानमंत्री को वाराणसी में एक हफ्ता प्रचार के लिए नहीं रुकना पड़ता। उनको समझ आ गया है, छह चरण में योगी जी की सरकार अब प्रदेश से गई। मोदी जी अपनी सीट से भाजपा को बचाने के लिए सारे काम छोड़कर बनारस में बैठ गए हैं। न राहुल गांधी को आने दे रहे हैं न प्रियंका गांधी को, लेकिन उन्हें कोई ताकत नहीं रोक सकती।

उन्होने कहा प्रियंका गांधी संघर्ष की प्रतीक हैं। राहुल गांधी सबके साथ न्याय चाहते हैं, वे आम जनता, किसान, मजदूर की जेब में पैसा डालना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने राहुल गांधी पर भरोसा किया और कांग्रेस को बहुमत से जिताया। उन्होने कहा कि भाजपा का गुजरात मॉडल फेल हो गया है तो कांग्रेस का छत्तीसगढ़ मॉडल देश में चर्चे में है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला