राजनीति

पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला TMC में शामिल, कहा- BJP ने आदिवासियों के लिए काम नहीं करने दिया

टीएमसी में शामिल होने के बाद ज़न बारला ने कहा कि बीजेपी में रहने के दौरान मुझे आदिवासी लोगों के हितों के लिए काम करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं आदिवासी आबादी के हितों के साथ न्याय कर सकूंगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला TMC में शामिल, कहा- BJP ने आदिवासियों के लिए काम नहीं करने दिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला TMC में शामिल, कहा- BJP ने आदिवासियों के लिए काम नहीं करने दिया फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला गुरुवार को बीजेपी को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने उन्हें आदिवासियों के कल्याण के लिए काम नहीं करने दिया। बारला 2019 में बनी मोदी सरकार में राज्य मंत्री रहे थे।

तृणमूल में आधिकारिक तौर पर शामिल होने के बाद ज़न बारला ने कहा, “बीजेपी में रहने के दौरान मुझे आदिवासी लोगों के हितों के लिए काम करने की अनुमति नहीं दी गई।” उन्होंने कहा, “मुझे यकीन है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं आदिवासी आबादी के हितों के साथ न्याय कर सकूंगा।”

बारला 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से बीजेपी सांसद चुने गए थे। उन्होंने केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री के रूप में काम किया था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बारला की जगह मनोज तिग्गा को अलीपुरद्वार से अपना उम्मीदवार बनाया था, जिसे लेकर उन्होंने खुले तौर पर नाखुशी जाहिर की थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्य सचेतक रहे तिग्गा लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे थे। टिकट कटने के बाद बारला बीजेपी के पश्चिम बंगाल नेतृत्व से दूरी बनाए हुए थे, जिसके चलते उनके भावी राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। बारला का टीएमसी में शामिल होना बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश