राजनीति

Goa Elections: BJP ने अपने 34 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, मनोहर पर्रिकर के बेटे का नाम आउट

गोवा विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 34 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम विधान सभा क्षेत्र से ही उम्मीदवार बनाया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गोवा विधान सभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने 34 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम विधान सभा क्षेत्र से ही उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने इस पहली सूची में 6 विधायकों का टिकट काट दिया है। वहीं बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट में पूर्व रक्षा मंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का नाम नहीं है। उत्पल पणजी विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे।

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और गोवा के भाजपा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी उम्मीदवारों की सूची को जारी करते हुए दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

उम्मीदवारों की सूची को जारी करते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि भाजपा ने गोवा में सामान्य सीट पर भी 3 एसटी समुदाय के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा 1 सामान्य सीट पर एससी समुदाय के उम्मीदवार को भी उतारा गया है। उन्होने बताया कि गोवा के लिए पार्टी की इस पहली सूची में घोषित 34 उम्मीदवारों में से 11 ओबीसी , 2 एससी और 9 अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय से आते हैं।

राज्य के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद मीडिया से बात करते हुए चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पार्टी अपने दम पर अकेले राज्य की सभी 40 विधान सभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गोवा में 14 फरवरी को चुनाव होना है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 20 Jan 2022, 2:19 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?