राजनीति

Gujarat Election 2022: चुनाव नतीजे से पहले ही AAP को खरीद-फरोख्त का डर, उम्मीदवारों को गुप्त ठिकाने पर भेजा

आप ने गुजरात में हॉर्स ट्रेडिंग के डर से 5 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के उम्मीदवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।

फोटो : IANS
फोटो : IANS दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

राजनीति में इन दिनों नेताओं और विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले कुछ ज्यादा ही सामने आ रहे हैं। इस डर से पार्टियां अपने विधायकों को किसी होटल या रिसोर्ट में शिफ्ट कर देते रहे हैं। लेकिन पहली बार कोई पार्टी अपने उम्मीदवारों को बचाती फिर रही है। दरअसल गुजरात चुनाव में पूरी तैयारी से उतरी आम आदमी पार्टी इन दिनों एक अलग ही डर से गुजर रही है। पार्टी को डर है कि कहीं उम्मीदवारों को ही न खरीद लिया जाए। इस डर से पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को अलग जगहों पर शिफ्ट कर दिया है। आप ने गुजरात में हॉर्स ट्रेडिंग के डर से 5 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के उम्मीदवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। जनसत्ता की खबर के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने ये कदम सूरत पूर्व विधानसभा के उम्मीदवार कंचन जरीवाला वाले मामले के बाद उठाया है।

बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के सूरत पूर्व विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने नामांकन वापस ले लिया था। एक नाटकीय घटनाक्रम में पहले जरीवाला के अपहरण की खबरें आई इसके बाद 17 नवंबर को कंचन जरीवाला ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। आप का कहना था कि बीजेपी ने उसके उम्मीदवार को नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया है। हालांंकि बीजेपी इन आरोपों को गलत बताया था।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी उसके उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है। जनसत्ता की खबर के मुताबिक इस मामले पर आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘हमने दूसरे चरण में दाखिल किए गए उम्मीदवारों को स्थानांतरित कर दिया है, ऐसा न हो कि सूरत पूर्व में जो कुछ हुआ था, वैसा ही कुछ हो। इन उम्मीदवारों के बारे में कुछ जानकारी यह भी थी कि बीजेपी उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बना रही थी।’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी की हत्या मामले में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा

  • ,
  • खेल: राष्ट्रमंडल खेलों में मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, प्रीति-अंकुश स्वर्ण पदक से एक कदम दूर

  • ,
  • नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, चार जिलों में कर्फ्यू, पीएम बालेन शाह के खिलाफ लोगों में गुस्सा

  • ,
  • सिनेजीवन: 2015 में मेडिकल एंट्रेंस पेपर लीक होने से टूट गई थीं मानुषी छिल्लर और जाह्नवी संग रीयूनियन पर भावुक हुए ईशान

  • ,
  • दिल्ली दंगाः अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा