राजनीति

झारखंड चुनाव : विपक्षी महागठबंधन ने सीट बंटवारे की घोषणा की, सोरेन होंगे ‘चेहरा’

महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शामिल होने की घोषणा की गई, और कहा गया कि महागठबंधन से JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी महागठबंधन ने शुक्रवार को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी। महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शामिल होने की घोषणा की गई, और कहा गया कि महागठबंधन से झामुमेा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे। रांची प्रेस क्लब में झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह और जेएमएम के हेमंत सोरेन ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की 81 सीटों में से जेएमएम 43 तथा कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि RJD को सात सीटें दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन इस चुनाव को लड़ेगा तथा वही महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। सिंह ने जोर देकर कहा, "किसी भी विधानसभा सीट पर दोस्ताना संघर्ष नहीं होगा। ऐसा करने वाले नेता पर संबंधित पार्टी तत्काल कार्रवाई करेगी।"

संवाददाता सम्मेलन में हेमंत सोरेन ने कहा कि घटक दलों से अभी कई मुद्दों पर बात जारी है। उन्होंने कहा, "हमने अभी एक कड़ी जोड़ी है। अभी और कड़ी जुड़ेगी।" उन्होंने कहा कि सीटों का प्रश्न नहीं है, झारखंड से BJP को हटाने की बात है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके