आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। सांसद के उपचुनाव लड़ाने के ऐलान के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के पंजाब से राज्यसभा जाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि केजरीवाल पंजाब के जरिए राज्यसभा में एंट्री ले सकते हैं। इन चर्चाओंं को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने आप पर निशाना साधा है। वहीं आप इन अटकलों को खारिज कर रही है।
Published: undefined
अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के जोर पकड़ने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। पहले कहा गया कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे और अब कह रहे हैं कि वह राज्यसभा जा रहे हैं, यह बीजेपी का बहुत ही गलत तरीका है। अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं, लेकिन वह (बीजेपी) केजरीवाल को एक सीट से जोड़कर हमारी पार्टी को नीचा दिखाना चाहते हैं।
Published: undefined
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा में जाने के सवाल पर कहा, "पहले यह कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अब कहा जा रहा है कि वह (केजरीवाल) राज्यसभा जाएंगे, यह दावा पूरी तरह से गलत है। केजरीवाल हमारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं और वह किसी एक सीट तक सीमित नहीं हैं।"
Published: undefined
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में देहांत हो गया था। विधायक गोगी एक बेबाक अंदाज में जीने वाले व्यक्ति थे। उनके देहांत से खाली हुई सीट पर आप ने अपने राज्यसभा सांसद को टिकट दिया है। टिकट मिलने पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के नेतृत्व का आभारी हूं।
Published: undefined
लुधियाना के बड़े व्यवसायी संजीव अरोड़ा को आप की तरफ से मार्च 2022 में राज्यसभा का टिकट मिला था। संजीव अरोड़ा का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उनका परिवार लुधियाना का रहने वाला है। उनका एक घर गुरुग्राम में भी है। अरोड़ा रियल स्टेट के कारोबारी हैं, इसके अलावा गुरुग्राम में गारमेंट्स का बड़ा कारोबार भी है। अब आप ने अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
Published: undefined
बता दें कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट से चुनाव हार गए है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि ‘आप’ के खाते में 22 सीटें आई हैं। अब केजरीवाल न तो विधानसभा और न ही संसद के सदस्य रह गए हैं। ऐसे में चर्चा है कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाने की जुगत में हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined