राजनीति

लोकसभा चुनावः AIADMK का घोषणापत्र जारी, परिवार की महिला मुखियाओं को 3,000 रुपये देने का वादा

एआईएडीएमके घोषणापत्र में मुख्यमंत्रियों के परामर्श से राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्ति, ‘नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट’ (एनईईटी) के लिए एक वैकल्पिक परीक्षा, चेन्नई में उच्चतम न्यायालय की पीठ की स्थापना करने सहित 113 आश्वासन दिए गए हैं।

AIADMK का घोषणापत्र जारी, परिवार की महिला मुखियाओं को 3,000 रुपये देने का वादा
AIADMK का घोषणापत्र जारी, परिवार की महिला मुखियाओं को 3,000 रुपये देने का वादा फोटोः @AIADMKOfficial

तमिलनाडु में विपक्षी दल अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें उन्होंने देश भर में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने का वादा किया है।

पार्टी महासचिव एडप्पाडी के. पलानीस्वामी द्वारा आज चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में जारी घोषणापत्र में कहा गया है कि एआईएडीएमके केंद्र सरकार से देश में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का अनुरोध करेगी।

एआईएडीएमके घोषणापत्र में मुख्यमंत्रियों के परामर्श से राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्ति, ‘नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट’ (एनईईटी) के लिए एक वैकल्पिक परीक्षा, चेन्नई में उच्चतम न्यायालय की पीठ की स्थापना करने सहित 113 आश्वासन दिए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पेरिस में मंहगाई के खिलाफ लाखों लोगों ने मार्च निकाला, पुलिस ने आंसू गैस छोड़े, पानी की बौछार की

  • ,
  • ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का फिर दावा किया, नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर जताई निराशा

  • ,
  • मोदी सरकार को बाइपास कर अंबानी से मिले रूबियो, रिलायंस के जरिये वेनेजुएला के तेल पर शिकंजा कसने की तैयारी

  • ,
  • एसआरएफटीआई छात्रों के प्रदर्शन को नसीरुद्दीन शाह का समर्थन, बोले- फिल्म निर्माताओं को डराना चाहती है बीजेपी

  • ,
  • बिहारः जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप