राजनीति

आई-पैक पर ईडी की रेड के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, शुक्रवार को पैदल मार्च का करेंगी नेतृत्व

इससे पहले ईडी की छापेमारी के दौरान प्रतीक जैन के आवास पर पहुंची ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और उसकी चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डिजिटल डेटा को जब्त करने का प्रयास कर रही है।

आई-पैक पर ईडी की रेड के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, शुक्रवार को पैदल मार्च का करेंगी नेतृत्व
आई-पैक पर ईडी की रेड के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, शुक्रवार को पैदल मार्च का करेंगी नेतृत्व फोटोः PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को राजनीतिक परामर्श कंपनी ‘आई-पैक’ के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ शुक्रवार को कोलकाता में विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगी। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि टीएमसी प्रमुख दोपहर दो बजे जादवपुर आठ-बी बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक मार्च का नेतृत्व करेंगी।

टीएमसी सूत्रों ने ईडी की कार्रवाई को ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताया और कहा कि इसका उद्देश्य विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ पार्टी को डराना है। ‘आई-पैक’ का काम तृणमूल कांग्रेस को राजनीतिक परामर्श प्रदान करने के अलावा उसके आईटी और मीडिया संचालन का भी प्रबंधन करना है।

टीएमसी की तरफ से यह घोषणा तब की गयी है जब कुछ घंटे पहले कोलकाता में आई-पैक के दफ्तर पर ईडी के छापे के बीच ममता बनर्जी उसके (आई-पैक के) प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर अचानक पहुंच गई थीं। बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी तृणमूल कांग्रेस के आंतरिक दस्तावेजों, हार्ड डिस्क और उसकी चुनाव रणनीति से जुड़े संवेदनशील डिजिटल डेटा को जब्त करने का प्रयास कर रही है। परिसर से बाहर निकलते हुए मुख्यमंत्री ने ईडी पर केंद्र के इशारे पर राज्य की सत्ताधारी पार्टी को ‘परेशान’ करने का आरोप लगाया।

ईडी ने गुरुवार की सुबह कोलकाता में आई-पैक से जुड़े दो स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इसमें आई-पैक का दफ्तर और इसके सह-संस्थापक प्रतीक जैन का आवास भी शामिल है। राज्य में चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ दल की रणनीति में सहयोगी और उसका सोशल मीडिया का प्रबंधन कर रहे संस्था पर ईडी की छापेमारी से राज्य में नया विवाद खड़ा हो गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: 9/11 हमले के 25 साल बाद भी फैसलों का दंश झेल रहा पाक, यूक्रेन युद्ध में 5 लाख से अधिक रूसी सैनिक ढेर

  • ,
  • पंजाब कांग्रेस ने गुलजार सिंह मामले में भगवंत मान सरकार को घेरा, पीड़ित परिवार के साथ धोखा करने का आरोप लगाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • Delhi Traffic Alert: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर शनिवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन सी सड़कें बंद

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे