
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा का चुनाव जीतने के बाद उनका उच्च सदन में जाने का रास्ता साफ है। इस बीच, उनके पुराने साथी और जेडीयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी उनसे किनारा करने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है और नए विकल्प की तलाश में जुट गए हैं। इससे पहले त्यागी ने पार्टी का सदस्यता अभियान के समाप्त होने के बाद भी अपनी सदस्यता रिन्यू नहीं कराई थी।
Published: undefined
केसी त्यागी ने लंबे समय से जेडीयू से दूरी बनाए रखी है। उनके बयानों को पार्टी में भी अहमियत नहीं मिल रही थी। अब केसी त्यागी ने स्वयं इसकी जानकारी सार्वजनिक की है कि उनकी जेडीयू की सदस्यता समाप्त हो गई है और उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है। उन्होंने यह भी कहा है कि समाज के वंचित वर्गों, किसानों और कृषि से जुड़े लोगों के हितों से जुड़े व्यापक और विस्तृत वैचारिक मुद्दों के प्रति मेरी प्रतिबद्धता आज भी उतनी ही दृढ़ है, जितनी पहले थी।
Published: undefined
जानकारी के मुताबिक, के सी त्यागी अपने कुछ राजनीतिक मित्र, शुभचिंतक और कार्यकर्ताओं के साथ 22 मार्च को दिल्ली में समान विचारधारा वाले लोगों के साथ एक बैठक आयोजित कर रहे हैं, जिसमें देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में वे आगे की रणनीति या कार्ययोजना संबंधित लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद तय करेंगे।
Published: undefined
बता दें कि जेडीयू का गठन 30 अक्टूबर 2003 को समता पार्टी और जनता दल के विलय से हुआ था। जॉर्ज फर्नांडिस पार्टी के अध्यक्ष थे और के सी त्यागी महासचिव के तौर पर साथ मिलकर काम करते थे। त्यागी शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ भी कई वर्षों तक काम कर चुके हैं। वे जेडीयू के मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
Published: undefined
गौरतलब है कि के सी त्यागी की गिनती जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के रूप में होती रही है। इनकी गणना नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में होती रही है, लेकिन कहा जाता है कि कुछ महीनों से इनकी दूरी बढ़ गई है। हालत यह हो गई है कि केसी त्यागी के बयानों को भी पार्टी में अहमीयत नहीं दी जा रही है। यही कारण है कि त्यागी ने अब विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined