राजनीति

परिवारवाद विरोधी नीतीश के बेटे निशांत को पार्टी ने बताया अपना भविष्य, JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए पूर्व CM

रविवार को पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं जेडीयू ने ऐलान किया कि निशांत कुमार ही नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी होंगे।

परिवारवाद विरोधी नीतीश के बेटे निशांत को पार्टी ने बताया अपना भविष्य
परिवारवाद विरोधी नीतीश के बेटे निशांत को पार्टी ने बताया अपना भविष्य 

परिवार वाद को लेकर अक्सर लालू-राबड़ी पर निशाना साधने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब वही काम दोहराने के आरोप लग रहे हैं। इतना ही नहीं जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नीतीश कुमार के बेटे निशांत में अपना भविष्य देख रही है।

दरअसल, रविवार को पटना में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं जेडीयू ने ऐलान किया कि निशांत कुमार ही नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी होंगे। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सोमवार को बताया कि निशांत कुमार आगे पार्टी का नेतृत्व करेंगे और वही इस पार्टी के भविष्य हैं।

Published: undefined

संजय कुमार झा ने सोमवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा, "नीतीश कुमार पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके थे। रविवार को राष्ट्रीय परिषद में इसका अनुमोदन किया गया।"

निशांत कुमार को लेकर उन्होंने कहा, "निशांत कुमार, जो पार्टी में शामिल हुए हैं, वही आगे पार्टी का नेतृत्व करेंगे और वही इस पार्टी के भविष्य हैं। निशांत कुमार अभी सरकार में काम कर रहे हैं और आगे संगठन में भी काम करेंगे।"

Published: undefined

इससे पहले, जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद ने रविवार को नीतीश कुमार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई। नीतीश कुमार को इस साल मार्च में हुए संगठनात्मक चुनावों में निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था।

Published: undefined

बता दें कि नीतीश कुमार अपनी हर चुनावी रैली में लालू प्रसाद यादव पर अपने परिवार को बढ़ाने के आरोप लगाते रहे। उन्होंने कभी कहा था- 'कर्पूरी जी ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। कुछ लोग सिर्फ परिवार को प्रमोट करते हैं। कर्पूरी जी की प्रेरणा से मैंने भी परिवार को नहीं बढ़ाया।' लेकिन अब उनके बेटे को जेडीयू का भविष्य बताया जा रहा है, फिर दोनों के बीच क्या अंतर रह जाता है?

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined