राजनीति

पीएम मोदी चुनाव तारीखों की घोषणा से पहले करना चाहते थे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्‍यास, आखिर किसने रोका उन्हें?

किसानों की नाराजगी की वजह से पीएम एक बड़ी परियोजना का शिलान्यास नहीं कर सके। दरअसल पिछले करीब 170 दिनों से 200 किसान जेवर एयरपोर्ट निर्माण का विरोध कर रहे हैं। इनके विरोध की वजह से पीएम आदर्श आचार सहिंता लागू होने से पहले जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास नहीं कर सके।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत सारी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने पिछले 18 दिन में ही 20 खरब से ज्यादा के 50 प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर दिए। पिछले महीने पीएम फीता काटने में व्यस्त रहे। किसी भी योजना का शिलान्यास करना हो या फिर पूरे किए गए प्रोजेक्ट का उद्घाटन करना हो। पीएम मोदी की उपस्थिति हर जगह रही। लेकिन किसानों की नाराजगी की वजह से पीएम एक बड़ी परियोजना का शिलान्यास नहीं कर सके। दरअसल पिछले करीब 170 दिनों से 200 किसान जेवर एयरपोर्ट निर्माण का विरोध कर रहे हैं। इनके विरोध की वजह से पीएम आदर्श आचार सहिंता लागू होने से पहले जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास नहीं कर सके।

गौरतलब है कि शुक्रवार (8 मार्च) को पीएम मोदी ने नोएडा में कई परियोजनाओं का अनावरण किया। अनावरण के दौरान अपने भाषण में भी पीएम ने जेवर एयरपोर्ट का खूब जिक्र किया। लेकिन उसका शिलान्यास नहीं कर पाए। दरअसल मोदी सरकार जेवर एयरपोर्ट को लोकसभा चुनाव में अपनी उपलब्धियों के तौर पर भुनाना चाहती थी। लेकिन विरोध कर रहे किसानों की वजह से इनकी मंशा पर पानी फिर गया।

बता दें कि स्थानीय सांसद महेश शर्मा और यूपी सरकार ने पूर्व में दावा किया था कि लोकसभा चुनाव में उनका यह प्रोजेक्ट 2019 के चुनाव का आकर्षण होगा। उनकी कोशिश भी थी कि लोकसभा चुनाव से पहले इसका निर्माण शुरू हो जाए। लेकिन ऐसा हो न सका।

बता दें कि धरणा पर बैठे किसान ग्रामीण भूमि के लिए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के अनुसार सर्किल रेट का चार गुना मांग रहे हैं। लेकिन सरकार तीन गुना सर्किल रेट पर भूमि अधिग्रहण का भुगतान करना चाहती है। पर इसके लिए किसान राजी नहीं हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता', ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर हमला

  • ,
  • 'समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता', राहुल ने मोदी पर कसा तंज, ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर की साझा

  • ,
  • Cyclone Akvan: ओडिशा के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू, 9 हजार शेल्टर तैयार, 423 रेस्क्यू टीमें तैनात, जानें बड़े अपडेट

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट

  • ,
  • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, साहस, करुणा और सेवा का सम्मान