राजनीति

राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, कहा- उनसे नहीं संभल रहा बिहार, निशांत को सौंप दी जाए कमान

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में जिस तरह की कानून व्यवस्था है, उसे लेकर नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे या नहीं, यह उनका निर्णय है। सच्चाई यह है कि अब उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। बिहार की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। बिहार में अपराध अब आम सी बात हो गई है।

राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, कहा- उनसे नहीं संभल रहा बिहार, निशांत को सौंप दी जाए कमान
राबड़ी देवी का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, कहा- उनसे नहीं संभल रहा बिहार, निशांत को सौंप दी जाए कमान फोटोः सोशल मीडिया

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम पहले भी कह चुके हैं और आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है, इसलिए अपने बेटे निशांत कुमार को कमान सौंप दें। राबड़ी देवी ने कहा कि निशांत युवा हैं और अच्छे से कमान संभाल सकते हैं।

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह मानसिक रूप से फैसले लेने में असमर्थ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब हमने निशांत कुमार को कमान दिए जाने की मांग की है। हम पहले भी कह चुके हैं और आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है, इसलिए अपने बेटे को कमान सौंप दें।

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में जिस तरह की कानून व्यवस्था है, उसे लेकर नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे या नहीं, यह उनका निर्णय है। सच्चाई यह है कि अब उनसे बिहार नहीं संभल रहा है। बिहार की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। बिहार में अपराध अब आम सी बात हो गई है, लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं जो कि चिंता का विषय बन गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के माध्यम से लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है। आयोग जिन वोटरों का नाम काट रहा है, क्या वह भारत के नागरिक नहीं हैं। राबड़ी देवी ने दावा किया है करीब 3 करोड़ लोग जो रोजगार के मकसद से बिहार से बाहर गए, उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया है।

उन्होंने दावा किया है कि केंद सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग बिहार में काम कर रहा है। लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। बाढ़ के समय में बिहार से बहुत सारे लोग बाहर रोजगार की तलाश में जाते हैं। सभी का नाम काट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें वोटर वेरिफिकेशन कराने की याद आई है। लेकिन, जब लोकसभा के चुनाव हुए, तब उन्होंने वेरिफिकेशन क्यों नहीं कराया? यह भी एक सवाल है कि सिर्फ दो माह के भीतर में वोटर कहां से दस्तावेज लाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत