राजनीति

पटना के गांधी मैदान से मोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी, बोले- बदलाव का तूफान बिहार से शुरू हो गया

कांग्रेस नेता ने कहा कि एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार है तो दूसरी तरफ मोहब्बत, भाईचारा और एक दूसरे की इज्जत है। उन्होंने कहा कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम सब मिलकर देश में नफरत को हराएंगे।

पटना के गांधी मैदान से मोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी
पटना के गांधी मैदान से मोदी सरकार पर गरजे राहुल गांधी फोटोः सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की जनविश्वास रैली में बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई है। बदलाव का तूफान बिहार से शुरू होता है और देश के अन्य राज्यों में जाता है।

बिहार को राजनीति का केंद्र बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई है। जब भी देश में बदलाव आता है तो बिहार में तूफान शुरू होता है और यही तूफान देश के अन्य राज्यों में जाता है। इस बार भी बदलाव की शुरुआत हो गई है। देश के संविधान को, भाईचारे को बचाने की लड़ाई शुरू हो गई है।

इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर देश भर में घूम रहे कांग्रेस नेता ने कहा कि एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार है तो दूसरी तरफ मोहब्बत, भाईचारा और एक दूसरे की इज्जत है। उन्होंने कहा कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। हम सब मिलकर देश में नफरत को हराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि पहले पब्लिक सेक्टर होता था जिसमें गरीबों को रास्ता, नौकरी मिलती थी। सेना में अग्निवीरों को लेकर कहा कि सेना में अब दो तरह के शहीद होंगे। एक शहीद को इज्जत मिलेगी, दूसरे शहीद अग्निवीर होंगे, जिसे शहीद का दर्जा तक नहीं मिलेगा। इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, आरजेडी प्रमुख लालू यादव, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वामदल के नेताओं ने भी संबोधित किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध