राजनीति

राहुल गांधी कल बिहार चुनाव की तैयारियों की करेंगे समीक्षा, राज्य के पार्टी नेताओं से करेंगे वर्चुअल संवाद

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि जब भी बिहार चुनाव होगा पार्टी एक सकारात्मक एजेंडे के साथ लोगों के बीच जाएगी, लेकिन राज्य में कोरोना महामारी के कारण स्थिति दयनीय है, जो वर्तमान में बड़ी चिंता का विषय है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को बिहार के पार्टी नेताओं के साथ एक वर्चुअल बैठक करेंगे, जिसमें सभी मौजूदा और पूर्व सांसद और विधायक शामिल होंगे। बैठक में वह पार्टी की विधानसभा चुनाव की तैयारियों और राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति का जायजा लेंगे। बैठक में 1,000 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे एक वर्चुअल रैली के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, "जब भी बिहार चुनाव होगा, हम लोगों के बीच एक सकारात्मक एजेंडे के साथ जाएंगे। लेकिन, राज्य में कोरोना महामारी के कारण स्थिति दयनीय है।" गोहिल ने आगे कहा कि कल की बैठक में बिहार रेजिमेंट के उन जवानों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी, जो गलवान घाटी में शहीद हुए थे।

इस बैठक में पार्टी नेताओं द्वारा राज्य में चुनाव गठबंधन पर भी चर्चा करने की उम्मीद है। हालांकि, बिहार में कांग्रेस पहले से ही राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ गठबंधन में है, लेकिन पार्टी के नेताओं का एक धड़ा यह मानता है कि चुनाव से पहले और कई पार्टियों को भी साथ लिया जा सकता है, जो समान विचारधारा की हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने आरजेडी, जनता दल (सेक्युलर), विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) के साथ गठबंधन में 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ किशनगंज सीट पर ही जीत हासिल कर सकी थी। वहीं इससे पहले 2015 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर लड़ा था जिसमें बीजेपी की करारी हार हुई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'