राजनीति

शरद यादव बिखरे हुए जनता परिवार को फिर से करेंगे एकजुट, 20 मार्च को अपनी पार्टी का RJD में करेंगे विलय

यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि विलय के बाद आरजेडी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। दरअसल शरद यादव को हाइकोर्ट ने दिल्ली में आवंटित सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दे दिया है। इसके बाद ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शरद यादव आरजेडी से राज्यसभा जा सकते हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का विलय 20 मार्च को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय जनता दल के साथ करेंगे। वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है ताकि बिखरे हुए जनता परिवार को फिर एकजुट किया जा सके। जेडीयू से अलग होकर उन्होंने 2018 में अपनी इस पार्टी का गठन किया था।

Published: undefined

हालांकि अभी यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि विलय के बाद आरजेडी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। दरअसल शरद यादव को हाइकोर्ट ने दिल्ली में उन्हें आवंटित सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दे दिया है। इसके बाद ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शरद यादव आरजेडी से राज्यसभा जा सकते हैं।

Published: undefined

दरअसल बिहार में जुलाई महीने में राज्यसभा की पांच सीटें खाली होंगी, जिनमें से दो सीट बीजेपी, एक सीट जेडीयू के पास जाएगी। दो सीटें आरजेडी के पास आएगी और शरद यादव के राज्यसभा का कार्यकाल जुलाई 2022 में ही समाप्त हो रहा है।

Published: undefined

पिछले साल अगस्त माह में लालू यादव ने नई दिल्ली में शरद यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि मीडिया से बात करने के दौरान उन्होंने कहा था कि शरद यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने और उनके सांसद न रहने से अब संसद सूनी हो गई है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: भरत तिवारी केस में सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई CBI जांच की मांग, याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा

  • ,
  • आसाराम को अंतरिम जमानत नहीं, पहले राज्य सरकार का जवाब, प्रभावशाली हैसियत को भी ध्यान में रखेगा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द