राजनीति

SP सांसद राम गोपाल यादव ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'धृतराष्ट्र' बन गया है EC

एसपी सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "जब चुनाव आयोग ने 3 फरवरी को अखिलेश यादव को बैठक करने की अनुमति नहीं दी और गलत समन्वय अधिकारी नियुक्त किए, तो उसने सारी हदें पार कर दीं। चुनाव आयोग पूरी तरह से 'धृतराष्ट्र' बन गया है।"

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया सपा नेता राम गोपाल यादव

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। एसपी सांसद ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग से पहले चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान एसपी सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "जब चुनाव आयोग ने 3 फरवरी को अखिलेश यादव को बैठक करने की अनुमति नहीं दी और गलत समन्वय अधिकारी नियुक्त किए, तो उसने सारी हदें पार कर दीं। चुनाव आयोग पूरी तरह से 'धृतराष्ट्र' बन गया है।"

एसपी सांसद के इस बयान से पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में अखिलेश ने लिखा कि मिल्कीपुर का उपचुनाव, चुनाव नहीं चुनौती है। एक तरफ मिल्कीपुर की समझदार जनता है तो दूसरी तरफ प्रशासनिक पक्षपात है। पीडीए की एकता के सामने कोई भी छल-बल काम नहीं आएगा, पीडीए के पक्ष में आया अयोध्या का परिणाम फिर से मिल्कीपुर में दोहराया जाएगा।

बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा सीट एसपी और बीजेपी के लिए नाक की लड़ाई बन गई है। बीजेपी और एसपी इस सीट को जीतना चाहती हैं। इस सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। 8 फरवरी को परिणाम आएगा।

एसपी सांसद ने आगे न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पीएम मोदी के महाकुंभ दौरे और वक्फ संशोधन बिल पर प्रतिक्रिया भी दी।

13 जनवरी से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर राम गोपाल यादव ने कहा, "अगर प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा है तो वह जाएंगे। गंगा मैया सबके पाप धोएगी।" 

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के वक्फ संशोधन बिल 2024 को लेकर दिए एक बयान पर सपा सांसद ने कहा कि "उनकी आशंका निर्मूल नहीं है।"

वक्फ संशोधन बिल पर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस विधेयक को पूरे मुस्लिम समुदाय ने खारिज कर दिया है।  डर है कि इससे कोई भी वक्फ संपत्ति नहीं बचेगी। मुझे गर्व है कि मैं भारतीय मुसलमान हूं, मैं अपनी दरगाह या मस्जिद का एक इंच भी नहीं खोऊंगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का जोरदार हंगामा, शाह सदन में आओ के लगे नारे, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • केरल में भारी बारिश से बढ़ी परेशानी, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, राहत शिविरों में पहुंचाए जा रहे लोग

  • ,
  • TVK सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को 8g सोने का सिक्का; रेशमी साड़ी, छात्रों को लैपटॉप... जानें क्या-क्या मिला

  • ,
  • यूपी: 'खाद के लिए कतार में किसान', अखिलेश यादव बोले- भाजपाई भ्रष्टाचार’ का नाला जब तक बहता रहेगा, कुछ भी नहीं बदलेगा

  • ,
  • राम मंदिर 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ संसद में विपक्ष का मार्च, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे