राजनीति

तमिलनाडुः राजनीति में फिर लौटेंगी शशिकला, जल्द AIADMK मुख्यालय जाने का किया ऐलान, पनीरसेल्वम का मिला साथ

राज्य का शक्तिशाली थेवर समुदाय एआईएडीएमके के दो शक्तिशाली नेताओं शशिकला और ओ. पनीरसेल्वम के बीच की खाई को पाटने की कोशिश और गठबंधन की पहल कर रहा है। थेवर समुदाय दक्षिण भारत में एआईएडीएमके के लिए एक पारंपरिक समर्थन आधार रहा है।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

कभी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सबसे करीबी रही और उनकी पार्टी में नंबर दो रही एआईएडीएमके की अपदस्थ अंतरिम महासचिव वी.के. शशिकला ने फिर से राजनीति में लौटने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह वापसी की राह पर हैं और उचित समय पर पार्टी का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि वह और पनीरसेल्वम साथ हैं और जल्द ही चेन्नई में पार्टी मुख्यालय का दौरा करेंगी।

शशिकला ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एआईएडीएमके 2024 के आम चुनाव में तमिलनाडु की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता उनके और ओ. पनीरसेल्वम के साथ हैं और वह जल्द ही पार्टी की कमान संभालेंगी। एआईडीएमके की पूर्व अंतरिम महासचिव ने कहा कि कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे संपर्क किया है।

दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला, जो एआईएडीएमके में सबसे शक्तिशाली शख्सियतों में से एक हैं, ने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पास शासन के लिए समय नहीं है। वह फोटोशूट में व्यस्त हैं। राज्य के लोग परेशान हैं।

गौरतलब है कि शक्तिशाली थेवर समुदाय, जो कि दक्षिण भारत में एआईएडीएमके के लिए एक पारंपरिक समर्थन आधार रहा है, शशिकला और ओ. पनीरसेल्वम के बीच की खाई को पाटने की कोशिश कर रहा है। थेवर समुदाय एआईएडीएमके के दो शक्तिशाली नेताओं के बीच गठबंधन के लिए पहल कर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?