राजनीति

तेजस्वी ने पूछा- छोटी-छोटी बातों पर सेलिब्रिटी को बधाई देने वाले PM मोदी और CM नीतीश किसानों की मौत पर क्यों हैं मौन?

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों पर ट्वीट कर सेलिब्रिटी को बधाई देने वाले प्रधनमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश किसानों की मौत पर क्यों मौन हैं?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि बिहार के किसान पंजाब, हरियाणा जाकर मजूदर बन गए। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के हाल में लाए गए कानूनों का अगर विरोध नहीं किया गया तो यहां के किसान भिखारी बन जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर देश में सबसे कम आय बिहार के किसानों की ही क्यों है। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने बिहार के किसानों को किसान आंदोलन में साथ आने की अपील करते हुए कहा कि बिहार के किसानों की देश में सबसे कम आय है।

उन्होंने कहा, "आय के मामले में बिहार के किसान नीचे पायदान पर पहुंच गए हैं। पड़ोसी राज्य झारखंड में भी यहां से किसानों का आय ज्यादा है। क्या यह सच नहीं है कि महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में जो मजदूरी कर रहे हैं वह बिहार के किसान हैं। आखिर किसान मजदूर क्यों बने हैं? अगर इसका विरोध नहीं करेंगे और सड़कों पर नहीं जाएंगे, तो बिहार के किसान भिखारी हो जाएंगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन के बारे में कई गलत अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। किसानों को गाली तक दी जा रही है।

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में धान और गेहूं की अधिप्राप्ति का भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में पहले ही मंडी समाप्त कर दी गई, आखिर इसका किसे लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि आज देश के किसी राज्य के किसानों से बिहार के किसानों की आय कम है।

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों पर ट्वीट कर सेलिब्रिटी को बधाई देने वाले प्रधनमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश किसानों की मौत पर क्यों मौन हैं?

तेजस्वी यादव ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर कहा कि गांघी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे खड़े होकर हमने किसानों के आंदोलन में साथ देने का संकल्प लिया था और हम इस संकल्प पर आज भी कायम हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी, आरजेडी किसानों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • सिनेजीवन: आशुतोष राणा बोले- छात्र देश का भविष्य, उनकी बात सुननी चाहिए और सलमान खान ने संजय दत्त के लिए किया खास पोस्ट

  • ,
  • CWG 2026: सिर्फ 30 मिनट में 2 गोल्ड, मुक्केबाजी में प्रीति के बाद जैस्मिन ने दिखाया दमखम

  • ,
  • हॉकी इंडिया के बोर्ड की सहमति के बिना जर्सी का रंग कैसे बदला गया? खड़गे का सवाल, बोले- निर्णय पर पुनर्विचार हो

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: बेहतर भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ से कश्मीर गए थे दीपक और भूपेंद्र, एक था परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य