राजनीति

इस बार TMC ने रोक ली BJP की सेंधमारी, सांसद शताब्दी रॉय ने बदले तेवर, दिल्ली का दौरा किया रद्द

सांसद शताब्दी रॉय के बीजेपी में जाने की अटकलों के बाद सक्रिय हुई टीएमसी ने उन्हें मना लिया है। कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी से लंबी मुलाकात के बाद शताब्दी रॉय ने टीएमसी में ही रहने का ऐलान किया है। इससे पहले चर्चा थी कि वह दिल्ली जा रही हैं, जहां उनकी अमित शाह से मुलाकात होगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के औऱ झटके से टीएमसी ने आज खुद को बचा लिया। आज तेजी से बदले राज्य के सियासी घटनाक्रम में टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय के बीजेपी में जाने की फैली चर्चा के बीच टीएमसी ने उन्हें मना लिया है। शाम में टीएमसी नेता कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी से मुलाकात के बाद शाताब्दी रॉय ने ऐलान कर दिया कि वह टीएमसी में ही रहेंगी और दिल्ली नहीं जाएंगी।

टीएमसी नेताओं से मुलाकात के बाद शताब्दी रॉय ने बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया। उन्होंने मीडिया को बताया कि आज कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी से मुलाकात हुई, जिसमें काफी लंबी बातचीत हुई और उन्होंने मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दों को सुना और उनका समाधान किया। शताब्दी रॉय ने कहा कि मैं कल दिल्ली नहीं जा रही हूं। मैं टीएमसी के साथ ही रहने वाली हूं।

बता दें कि इससे पहले बीरभूम से सांसद शताब्दी रॉय ने एक फेसबुक पोस्ट में पार्टी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने अलग-थलग किए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी के तौर-तरीकों पर सवाल उठाया था। पोस्ट पर सवाल उठने पर उन्होंने कहा था कि फेसबुक पोस्ट सही है। उन्होंने कहा, “मैं कल दिल्ली जा रही हूं, लेकिन दिल्ली जाने का मतलब यह नहीं है कि मैं बीजेपी में शामिल होने जा रही हूं। मैं एक सांसद हूं और दिल्ली जा सकती हूं।”

हालांकि, उनके पोस्ट और बयान के बाद उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। दावा किया जा रहा था कि शताब्दी रॉय की दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक तय है, जिसमें उनके बीजेपी में शामिल होने की रुपरेखा तय होगी। इत्तेफाक से आज ही दिल्ली में अमित शाह के साथ बंगाल बीजेपी के तमाम नेताओं की एक अहम बैठक भी निर्धारित थी। ऐसे में शताब्दी रॉय के अचानक दिल्ली जाने की खबरों से टीएमसी में हड़कंप मच गया था। लेकिन समय रहते टीएमसी ने पार्टी को एक और झटके से बचा लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Jan 2021, 10:25 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

  • ,
  • AI से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का कितने प्रतिशत खतरा? एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने दिया जवाब

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन