
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के सांसदों ने चुनाव आयोग की तरफ से गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर बाहरी लोगों को नाम जुड़वा रही है, जिससे विधानसभा चुनाव में मतदान में बेईमानी की जा सके।
Published: 01 Apr 2026, 3:12 PM IST
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के प्रयासों पर सवाल उठाया है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में बीजेपी के कई कैडर 30,000 से 40,000 फॉर्म-6 के साथ पकड़े गए हैं, जिससे पता चलता है कि ये लोग चुनाव से पहले क्या कर रहे हैं।
Published: 01 Apr 2026, 3:12 PM IST
मोइत्रा ने कहा, "फॉर्म-6 से कोई नया मतदाता अपने आप को मतदाता सूची में शामिल कर सकता है। अगर एक बूथ में बहुत सारे युवा नए मतदाता बन रहे हैं, तब भी बूथ लेवल एजेंट अधिकतम 50 फॉर्म-6 ही ले सकते हैं। फिर भी हजारों फॉर्म-6 जमा किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में पांच महीने में 40 लाख नए मतदाता जोड़े गए थे।"
महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के शीर्ष पदों पर आईपीएस अधिकारियों की तैनाती चुनावी उद्देश्य से की जा रही है।
Published: 01 Apr 2026, 3:12 PM IST
मोइत्रा ने कहा, "इनका हेड तो उन्हीं के कैडर पर आना चाहिए। दरअसल केंद्र सरकार आईपीएस के जरिए सीएपीएफ का इस्तेमाल करना चाहती है, इसलिए वे हमारे अधिकारियों को हटाकर अपने लोगों को जिम्मेदारी दे रहे हैं।"
Published: 01 Apr 2026, 3:12 PM IST
इसी मुद्दे पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि 60,000 फॉर्म-6 जमा करने की कोशिश की गई थी, जिसका पार्टी ने विरोध किया। रॉय ने कहा, "हमारे नेता अभिषेक बनर्जी ने इसका विरोध किया और हम वहां कार्यालय के सामने भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। हम इस मुद्दे पर लगातार विरोध जारी रखेंगे।"
Published: 01 Apr 2026, 3:12 PM IST
पश्चिम बंगाल से टीएमसी नेता यूसुफ पठान ने कहा कि राज्य में लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व को पसंद करते हैं। उन्होंने बताया, "दीदी ने महिलाओं, युवाओं और राज्य के विकास के लिए जो काम किए हैं, लोग उन्हें सराहते हैं। दीदी हमेशा यहां के लोगों के लिए लड़ती आई हैं और भविष्य में किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने देंगी।"
Published: 01 Apr 2026, 3:12 PM IST
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: 01 Apr 2026, 3:12 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 01 Apr 2026, 3:12 PM IST