राजनीति

UP By Election Result : आजम के गढ़ स्वार में पीछड़ी सपा, छानबे में भी अपना दल आगे

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान के गढ़ स्वार विधानसभा में बीजेपी-अपना दल (एस) गठबंधन के उम्मीदवार शफीक अहमद अंसारी आगे चल रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के साथ ही प्रदेश की दो विधानसभा सीटों रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे सीट पर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान के गढ़ स्वार विधानसभा में बीजेपी-अपना दल (एस) गठबंधन के उम्मीदवार शफीक अहमद अंसारी आगे चल रहे हैं। वहीं सपा उम्मीदवार अनुराधा चौहान पिछड़ गई हैं। स्वार सीट आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता जाने के बाद खाली हुई थी।

स्वार विधानसभा सीट पर अपना दल आगे

स्वार में अपना दल और सपा में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। अपना दल के प्रत्याशी शफ़ीक़ अंसारी सपा के अनुराधा चौहान से 1130 वोटों से आगे चल रहे हैं।

छानबे विधानसभा सीट पर भी बीजेपी गंठबंधन को बढ़त

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में काउंटिंग जारी है। यहां बड़ा उलटफेर देखा जा रहा है। सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल फिर से पीछे हो गई हैं। बीजेपी-अपना दल आगे के रिंकी कोल 182 वोट से आगे हो गई हैं।    

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो