राजनीति

उत्तराखंड चुनावः देहरादून में लगा AAP को एक और झटका, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र फरासी कांग्रेस में शामिल

आज ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी उत्तराखंड चुनाव के प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर थे। उन्होंने आज पहले उद्धमसिंह नगर के किच्छा में किसानों से संवाद किया और वर्चुअली लोगों को संबोधित किया। इसके बाद वह धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे और वहां भी सभा को संबोधित किया।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तराखंड चुनाव से ठीक पहले आज देहरादून में आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। अजबपुर कलां के पूर्व प्रधान और आम आदमी पार्टी के देहरादून जिलाध्यक्ष भूपेंद्र फरासी, उफतारा के उत्तराखंड अध्यक्ष ज्याडा समेत सैकड़ों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए और रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को समर्थन देने का ऐलान किया।

Published: undefined

इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा, प्रवक्ता डॉ. आर.पी. रतूड़ी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, राकेश भट्ट जी, पार्षद इलियास अंसारी, महेंद्र सिंह नेगी 'गुरुजी', पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कालेज वीरेंद्र पोखरियाल, सूरत सिंह नेगी, प्रदीप जोशी, राजेश शर्मा, और जुहैब अहमद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Published: undefined

आज ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर थे। उन्होंने आज सबसे पहले उद्धमसिंह नगर के किच्छा में किसानों से संवाद किया और वर्चुअली लोगों को संबोधित किया। इसके बाद वह धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना की और फिर गंगा आरती में भी शामिल हुए।

Published: undefined

बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरम पर पहुंच रहा है। सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, कोविड गाइड लाइन के चलते प्रतिबंधों के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के दौरे पर पहुंचे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined