विज्ञान

‘विक्रम’ भेजेगा संदेश ? 95 फीसदी सफल रहा चंद्रयान-2 मिशन, उम्मीदें अब भी कायम

लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने को लेकर इसरो के एक अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया, “मिशन ने अपना 5 फीसदी हिस्सा ही खोया है, बाकी 95 फीसदी, जो चंद्रयान 2 ऑर्बिटर है, सफलता पूर्वक चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है।”

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चंद्रयान-2 चांद से महज चंद किलोमीटर दूर कही गुम जरूर हो गया है। लेकिन, अब भी इस मिशन को लेकर उम्मीदें कायम है। यह मिशन करीब-करीब कामयाब रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्रयान-2 से संपर्क टूटने के बाद भी यह मिशन 95 फीसदी तक सफल रहा है।

Published: 07 Sep 2019, 11:20 AM IST

लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने को लेकर इसरो के एक अधिकारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया, “मिशन ने अपना 5 फीसदी हिस्सा ही खोया है, बाकी 95 फीसदी, जो चंद्रयान 2 ऑर्बिटर है, सफलता पूर्वक चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है।”

Published: 07 Sep 2019, 11:20 AM IST

अधिकारी के मुताबिक एक साल के मिशन लाइफ में ये ऑर्बिटर चंद्रमा की कई तस्वीरें ले सकता है और इसे इसरो को भेज सकता है। इसरो के अधिकारी ने कहा कि ऑर्बिटर लैंडर विक्रम की तस्वीरें लेकर उसकी स्थिति के बारे में पता लगा सकता है। चंद्रयान -2 अंतरिक्ष यान में तीन खंड शामिल थे - ऑर्बिटर (2,379 किग्रा, आठ पेलोड), लैंडर 'विक्रम' (1,471 किग्रा, चार पेलोड) और रोवर 'प्रज्ञान' (27 किग्रा, दो पेलोड)। 2 सितंबर को, विक्रम ऑर्बिटर से अलग हो गया था। चंद्रयान-2 को इसके पहले 22 जुलाई को भारत के हेवी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हिकल-मार्क 3 (जीएसएलवी एमके 3) के जरिए अंतरिक्ष में लांच किया गया था।

Published: 07 Sep 2019, 11:20 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Sep 2019, 11:20 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: बी सुदर्शन रेड्डी बोले- उपराष्ट्रपति का दायित्व राजनीतिक दायित्व नहीं है, यह उच्च संवैधानिक दायित्व है

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप पर जुर्माना लगाने के फैसले का खारिज और पाक के सिंध में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें

  • ,
  • कौन हो देश का उपराष्ट्रपति? संघ का वफादार स्वंयसेवक या फिर संविधान को समझने वाला सुप्रीम कोर्ट का रिटायर्ड जज

  • ,
  • उपराष्ट्रपति चुनाव को आंकड़ों के खेल नहीं, विचाराधारा की लड़ाई के रूप में देखना होगा: जयराम रमेश

  • ,
  • 'वोटर अधिकार यात्रा': मुंगेर में राहुल गांधी बोले- बिहार में आज चारों तरफ नारा गूंजा, 'वोट चोर, गद्दी छोड़'