विज्ञान

कोरोना को लेकर अच्छी खबर, कोविड-19 वैक्सीन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी में ये कंपनी

अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना ने घोषणा की कि वह अपने कोविड-19 वैक्सीन के वैश्विक लॉन्च की तैयारी कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिकी बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना ने घोषणा की कि वह अपने कोविड-19 वैक्सीन के वैश्विक लॉन्च की तैयारी कर रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को एक बयान में मॉडर्ना के सीईओ स्टीफन बैंसेल के हवाले से बताया, "हम एमआरएनए-1273 के लॉन्चिंग के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रहे हैं और हमने दुनियाभर की सरकारों के साथ कई आपूर्ति समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।"

बैंसेल के अनुसार, कोविड-19 वैक्सीन एमआरएनए-1273 के तीसरे चरण के अध्ययन के अलावा मॉडर्ना के पास अब दूसरे चरण के चार प्रोग्राम हैं। उन्होंने आगे कहा, "मॉडर्ना उच्चतम डेटा गुणवत्ता मानकों और कठोर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रतिबद्ध है, हमने एमआरएनए-1273 को आगे बढ़ाने के लिए नियामकों के साथ काम करना जारी रखा है।"

गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को एमआरएनए-1273 के तीसरे चरण के अध्ययन ने विविध समुदायों के लगभग 37 प्रतिशत प्रतिभागियों के साथ 30,000 प्रतिभागियों पर इनरोल्मेंट पूरा किया था।

वहीं 14 जुलाई को द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित वैक्सीन के पहले चरण के अंतरिम विश्लेषण से पता चला कि एमआरएनए-1273 ने सभी आयु वर्गों के लोगों पर अच्छी तरह से काम किया और सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ तेजी से काम किया।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Oct 2020, 12:57 PM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार