विज्ञान

सुरक्षित नहीं है Twitter! सीईओ जैक डॉर्सी का अकाउंट हैक, किए गए आपत्तिजनक ट्वीट्स

हैकरों ने शुक्रवार को Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी का अकाउंट हैक कर लिया। हालांकि हालांकि कुछ देर बाद ही इसे रिकवर कर लिया गया। हैकरों द्वारा जैक डॉर्सी के अकाउंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट भी किए गए हैं। इतना ही नहीं उनके अकाउंट से ऑफिस में बम होने की अफवाह भी उड़ाई गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हैकरों ने शुक्रवार को Twitter के सीईओ जैक डॉर्सी का अकाउंट हैक कर लिया। हालांकि हालांकि कुछ देर बाद ही इसे रिकवर कर लिया गया। हैकरों द्वारा जैक डॉर्सी के अकाउंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट भी किए गए हैं। इतना ही नहीं उनके अकाउंट से ऑफिस में बम होने की अफवाह भी उड़ाई गई। घटना के बाद ट्विटर ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया। जिसमें कहा गया कि हम जानते हैं कि जैक डॉर्सी का अकाउंट हैक किया गया है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। स्टेटमेंट में कह गया कि जांच के बाद ही ये पता लगाया जा सकेगा कि हैकर्स कौन थे और कहां के रहने वाले हैं।

Published: undefined

हैकर्स ने जैक का अकाउंट हैक कर ना केवल आपत्तिजनक ट्वीट किए बल्कि नस्लीय टिप्पणी भी की। हिटलर के तारीफ वाले कई ट्वीट भी किए गए। खुद ट्विटर के सीईओ का अकाउंट होने की वजह से खलबली मच गई और कई यूजर्स ने सवाल खड़े किए कि अगर सीईओ का ही अकाउंट सुरक्षित नहीं है तो हमारा कैसे होगा? यूजर्स ने सवाल किए कि टू स्टेप वेरिफिकेशन ने सीईओ के अकाउंट को सुरक्षित क्यों नहीं रखा।

Published: undefined

हैक अकाउंट से से इन हैकर्स ने डिस्कॉर्ड सर्वर का एक लिंक भी शेयर किया। यह एक प्रकार का चैटरूम होता है जिसमें यूजर्स अपने अकाउंट के हैक होने के बाद अपनी भड़ास निकालते हैं। हैकर्स डॉर्सी के अकाउंट के हैक होने के बाद उनकी और उनके फॉलोअर्स की प्रतिक्रिया को मॉनिटर करने के लिए ये लिंक शेयर किया था।

Published: undefined

हैकिंग के 30 मिनट बाद ट्विटर ने कन्फर्म करते हुए कहा कि डॉर्सी के अकाउंट का कंट्रोल फिर से उनके पास आ गया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि उन्हें अपने प्लैटफॉर्म में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं दिखी। ट्विटर के एक प्रवक्ता ने बताया कि बम होने की अफवाह की भी जांच की गई। जांच में बम होने की बात महज एक अफवाह निकली।

Published: undefined

शुक्रवार की शाम ट्विटर ने डॉर्सी के अकाउंट के हैक होने का कारण उनकी टेलिकॉम कंपनी को बताया। कंपनी ने कहा, ' जिस फोन नंबर से डॉर्सी का ट्विटर अकाउंट लिंक था उस नेटवर्क प्रोवाइडर की सिक्यॉरिटी में आई खामी के कारण अकाउंट की हैकिंग हुई। इस तरह की हैकिंग से हैकर्स को विक्टिम के फोन से टेक्स्ट मेसेज के जरिए ट्वीट करने की आजादी मिल जाती है।'

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...