सोशल वायरल

उत्तर प्रदेश: रिबन काटने के लिए कैंची नहीं मिली तो भड़के मुरली मनोहर जोशी, वीडियो वायरल

कानपुर के कलेक्ट्रेट में सोलर लाइट पैनल के उद्घाटन के दौरान कैंची नहीं मिलने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी भड़क गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी

उत्तर प्रदेश में कानपुर के कलेक्ट्रेट में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद मुरली मनोहर जोशी उस वक्त आगबबूला हो गए जब उन्हें सोलर लाइट पैनल के उद्घाटन के दौरान रिबन काटने के लिए कैंची नहीं मिली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को जोशी ने खूब खरी-खोटी सुनाई। गुस्से में लाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने हाथ से ही रिबन तोड़ दिया।

मुरली मनोहर जोशी की नाराजगी के बाद जब अधिकारी मौके पर कैंची लेकर पहुंचे तो उन्होंने कहा कि अब तो उद्घाटन हो गया है, अब कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने मौके पर मौजूद आधिकारियों से पूछा, “कौन है यहां का प्रबंधक, आपने मुझे यहां पर बुलाया है न।” उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब कैंची की जरूरत नहीं है, ऐसे ही मैंने उद्घाटन कर दिया। गुस्साए मुरली मनोहर जोशी ने एक अधिकारी को बदतमीज तक कह दिया।

इस पूरे वाकये का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो