सोशल वायरल

सूर्यग्रहण को बिना चश्मे के देख रहे ट्रंप की तस्वीर वायरल

अमेरिका में 99 साल बाद नजर आए सूर्यग्रहण को देखने के लिए अमेरिका वासी बेहद उत्साहित नजर आए। खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रंप के साथ इस ऐतिहासिक क्षण को देखा।

फोटोः Twitter
फोटोः Twitter 

अमेरिका में 99 साल बाद नजर आए सूर्यग्रहण के ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए अमेरिका वासी बेहद उत्साहित नजर आए। खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रंप के साथ इसे देखा। लेकिन यहां भी ट्रंप ने अपनी एक हरकत से खुद को मजाक का विषय बना लिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का केन्द्र बन गए। दरअसल, तमाम डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के सलाह की अनदेखी करते हुए ट्रंप ने सूर्यग्रहण को बिना चश्मे के देखने की कोशिश कर डाली। उनकी आंखें सूरज की चमक को नहीं झेल पाईं और उन्हें जल्द ही अपनी नजरें हटानी पड़ी। इसके बाद ट्रंप ने चश्मा लगाकर सूर्यग्रहण देखा। लेकिन इतनी ही देर में उनकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया से लेकर खबरिया चैनलों पर छा गईं। लोगों ने कई तरह के कमेंट और पोस्ट कर ट्रंप का मजाक उड़ाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Aug 2017, 6:18 PM IST