सोशल वायरल

सोशल मीडिया पर छाया साड़ी का खुमार, #SareeTwitter में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, शेयर की 22 साल पुरानी तस्वीर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी #SareeTwitter शामिल हो गई हैं। इसके तहत महिलाएं अपने पसंदीदा साड़ी में तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कर रही हैं। इस ट्रेंड में अभी तक कई फिल्मी हस्तियां, नेता, अधिकारी, पुलिस अधिकारी ने साड़ी में अपनी तस्वीर को साझा किया।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

सोशल मीडिया पर #SareeTwitter लगातार ट्रेंड कर रहा है। इसमें महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी पहनकर फोटो ट्वीट कर रही हैं। इसी ट्रेंड में अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी जुड़ गई हैं। उन्होंने ट्वीटर पर साड़ी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की। प्रियंका गांधी की ये तस्वीर उनकी शादी के दिन की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर।” इस ट्वीट में उन्होंने #SareeTwitter का इस्तेमाल किया है। बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह से #SareeTwitter ट्रेंड की शुरुआत हुई और मंगलवार सुबह तक ट्विटर पर साड़ी पहनी महिलाओं की एक बाढ़ सी आ गई। इस ट्रेंड में अभी तक कई फिल्मी हस्तियां, नेता, अधिकारी, पुलिस अधिकारी ने साड़ी में अपनी तस्वीर को साझा किया।

दरअसल, इसकी शुरुआत न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक आर्टिकल के बाद हुई। इस आर्टिकल में साड़ी की गरिमा और इतिहास के बारे में बताया गया था। आर्टिकल में बताया गया है कि साल 2014 में बीजेपी की जीत के बाद से साड़ी को काफी प्रमोट किया जा रहा है, लेकिन पीएम मोदी के चुनाव जीतने के बाद से बनारसी साड़ी बनाने वाले बुनकरों की समस्‍याओं की ओर ध्‍यान नहीं दिया गया है। इसके बाद से ट्विटर पर #sareetwitter का ट्रेंड शुरू हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 17 Jul 2019, 11:36 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल त्रासदी में अब तक 538 लोगों की मौत, 2300 से ज्यादा अब भी लापता, इनमें 644 विदेशी नागरिक शामिल

  • ,
  • दिल्ली में रक्षा बंधन की धूम, जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर भी मना राखी का त्योहार, कई इलाकों में लगा भारी जाम

  • ,
  • सिनेजीवन: रक्षाबंधन पर बॉलीवुड में दिखा भाई-बहन का प्यार और गर्मी में वर्कआउट टिप्स देते दिखे वरुण धवन

  • ,
  • नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच चीन में भूकंप, सिचुआन में 5.1 तीव्रता के झटके, 47 ग्लेशियर झीलों पर बढ़ा खतरा

  • ,
  • 'छात्रों ने दिल्ली के जमींदारों को युवाओं की ताकत के सामने झुकने के लिए मजबूर किया', अभिषेक बनर्जी का मोदी सरकार पर तंज