सोशल वायरल

जब जाह्नवी ने स्मृति ईरानी को बोला आंटी, तो पलट कर बोलीं कपड़ा मंत्री, आंटी किसको बोला!

क्या स्मृति ईरानी को कोई आंटी कह दे तो वह पलटकर पूछ देती हैं कि आंटी किसे बोला! ईरानी ने एक मजेदार पोस्ट करते हुए बताया कि हाल में मुलाकात के दौरान श्रीदेवी की बेटी #JahnviKapoor ने उन्हें ‘आंटी’ कह दिया तो, उन्होंने पलटकर पूछ लिया कि आंटी किसे बोला।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में स्मृति, श्रीदेवी की बेटी और नवोदित स्टार जाह्नवी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन इस पोस्ट के साथ उन्होंने जो कैप्शन दिया है, उसकी वजह से यह वीडियो वायरल हो गया है।

दरअसल, हाल ही में एक एयरपोर्ट पर स्मृति ईरानी और जाह्नवी कपूर की मुलाकात हो गई, तो बच्चों की तरह उत्साहित जाह्नवी ने उन्हें आंटी कहकर बुला दिया। ये बात खुद स्मृति ने ईरानी ने कही है। उनके पोस्ट के अनुसार जाह्नवी काफी देर तक उन्हें आंटी कहकर बुलाती रहीं, लेकिन बाद में बड़े प्यार से उनसे माफी भी मांग ली। स्मृति ने मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “ये पल ‘कोई मुझे शूट कर दे’ वाला है- जब लगातार आंटी कहने के बाद जाह्नवी कपूर ने बहुत ही प्यार से माफी मांगी, तो कहना पड़े- कोई बात नहीं बेटा। ये आजकल के बच्चे भी ना!”

बता दें कि सोशल मीडिया पर लंबे समय तक अपनी डिग्री और विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहीं स्मृति ईरानी आजकल खुद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इन दिनों वह अक्सर इंस्टाग्राम पर चटपटे और मजाकिया पोस्ट शेयर करने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़