सोशल वायरल

यूपी: सहारनपुर के डीएम पीके पांडे की दबंगई, पंचायत अधिकारी से कहा - ‘काम करो नहीं तो काट देंगे गला’

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीएम पीके पांडे ने कहा कि बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और उनके निरीक्षण के दौरान दिये निर्देशों और बातचीत को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  डीएम पीके पांडे ने काम में लापरवाही करने पर अधिकारी को दी धमकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बड़े अधिकारी अपनी छवि को बेहतर बनाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे उनकी छवि खराब हो रही है। सहारनपुर जिले के डीएम पीके पांडे ने पंचायत कार्यकारी अधिकारी को लापरवाही बरतने पर गला काटने की धमकी तक दे डाली।

घटना के दौरान किसी ने डीएम और अधिकारी के बीच बातचीत का वीडियो बना लिया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि डीएम पीके पांडे अधिकारियों से कह रहे हैं, “तुम इंस्पेक्शन नहीं करते हो? तुम्हें इंस्पेक्शन करने का अधिकार है, किया करो। नहीं करोगे तो गला काट देंगे तुम्हारा, समझ लो।” उन्होंने आगे कहा, “कोई होशियार होगा, जिसने ये सब लिखा होगा, मगर तुमको फुर्सत नहीं है। सारे के सारे ऐसे हैं।”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीएम पीके पांडे ने कहा कि बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों और बातचीत को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • कुलगाम में मजदूरों की हत्या मानवता विरोधी कृत्य, आतंकियों को मिले सख्त से सख्त सजा: प्रियंका गांधी

  • ,
  • 1 अगस्त से ITR, बैंकिंग, LPG और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी