सोशल वायरल

वीडियो: चेन्नई में बस की छत पर सवार होकर जा रहे थे छात्र, ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, सड़क पर भरभराकर गिरे

चेन्नई से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में छात्र काफी संख्या में बस की छत पर बैठ कर सफर कर रहे हैं। वहीं ड्राइवर के अचानक ब्रेक मारने के बाद कई छात्र बस के आगे आकर गिर गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चेन्नई से एक वीडियो सामने आया है, जो ट्रैफिक नियम के अनुसार खतरनाक है लेकिन इस वीडियो में जो घटना घटी है उससे आप देखरकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, चेन्नई में करीब 50 से ज्यादा छात्र बस पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। बस में सवार होकर ये छात्र कॉलेज के नाम के नारे लगाते और डांस करते हुए सफर कर रहे थे तभी बस वाले ने ब्रेक लगा दिया। ब्रेक लगते ही करीब 20 से ज्यादा छात्र भरभारकर नीचे गिर गए। घटना सोमवार की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबरों के मुताबिक, चेन्नई के पच्चईअप्पास कॉलेज के छात्र महानगर परिवहन की बस संख्या 40A में सवार थे, छात्रों से बस पहले ही भर चुकी थी। कंडेक्टर और ड्राइवर के मना करने के बावजूद कई सारे छात्र बस की छत पर चढ़ गए और पूरे रास्ते कॉलेज के नाम के नारे लगाते और डांस करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इतना ही नहीं बस के उपर सवार छात्रों के कुछ दोस्त बाइक से आगे आगे चल रहे थे।

अयनावरम के पास अचानक बस के आगे बाइक पर चल रहे एक छात्र ने ब्रेक लगा दिया। इसको देखकर बस ड्राइवर को भी मजबूरी में ब्रेक लगाना पड़ा जिसके चलते बस की छत पर सवार करीब 20 छात्र संतुलन खोकर धड़ाम से नीचे गिर गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए