सोशल वायरल

दिल्ली एयरपोर्ट पर जब प्रशंसकों ने अनुष्का को घेरा तो विराट कूदे बचाव में

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। मुंबई जाते वक्त यह खूबसूरत जोड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी। इस दौरान अपनी अनुष्का को लेकर विराट कोहली काफी रक्षात्मक दिखे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया दिल्ली एयरपोर्ट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मुंबई जाते वक्त यह खूबसूरत जोड़ी दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी। इस दौरान अपनी दुल्हन अनुष्का को लेकर विराट कोहली काफी रक्षात्मक दिखे। दरअसल अनुष्का शर्मा को देखकर कुछ प्रशंसक उनके करीब आने की कोशिश करने लगे, लेकिन विराट कोहली ने उन्हें रोक दिया।

फोटो: सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा ने हाथ में चूड़ा पहन रखा था लेकिन उनकी मांग में सिंदूर नहीं था। इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली में हुए रिसेप्‍शन में अनुष्‍का शर्मा ने अपनी मांग को सिंदूर से भर रखा था। इस मौके पर अनुष्का और विराट ने जमकर डांस भी किया था। दिल्ली के रिसेप्‍शन में पीएम मोदी समेत क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुए थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों को गिफ्ट में गुलाब का फूल भी दिया था।

फोटो: सोशल मीडिया

दिल्ली में शानदार रिसेप्शन के बाद 26 दिसंबर को दोनों मुंबई में रिसेप्‍शन करेंगे, जिसमें बाॉलीवुड, बिजनेस और क्रिकेट की दुनिया के दोस्तों के शामिल होने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 22 Dec 2017, 6:18 PM IST

  • राहुल गांधी ने छात्रों से बर्बरता पर सरकार को घेरा, प्रधान का इस्तीफा और पीएम मोदी की माफी समेत तीन मांग रखी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • मेरठ में कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के स्थल पर पुलिस ने ताला जड़ा, कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी