
यूपी के बाद गुजरात में भी सांड का आतंक देखने को मिला है। राजकोट में सनकी सांड ने दो राहगीरों पर जानलेवा हमला किया है। इस हमले में दोनों राहगीर घायल हो गए हैं। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया है।
जो वीडियो सामने आया है उसमे साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे सनकी सांड राहगीर पर हमला कर रहा है। वीडियो के मुताबिक, एक व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर जा रहा है तभी किनारे खड़े सांड ने उसपर हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि साइकिल सवार तुरंत जमीन पर गिर गया। इसके बाद जैसे ही साइकिल सवार व्यक्ति खड़ा हुआ फिर से सांड ने अपने सींगों से हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति कुछ दूर जाकर गिर गया। स्थानीय निवासी ने पीड़ित व्यक्ति को किसी तरह से बचा पाया।
सनकी सांड फिर से किनारे जाकर खड़ा हो गया और अपने दूसरे शिकार के तलाश में जुट गया। इसके बाद सांड ने उसी रास्तें से आ रहे एक बाइक सवार व्यक्ति को भी टक्कर मारी। वह भी नीचे गिर गया और किसी तरह जान बचा कर भागा। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
बता दें कि इस घटना के बाद सांड को पकड़ के गौशाला में भिजवा दिया गया है। लेकिन इस घटना के बाद लोग डर गए थे।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Jun 2019, 4:32 PM IST