खेल

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं एबी डिविलियर्स! 

35 साल के डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीकी टीम के सभी फारमेट्स में कप्तान रहे थे। मार्च 2018 में डिविलियर्स ने संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह टी-20 फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में सक्रिय हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा है कि वह टी-20 विश्व कप को देखते हुए अब्राहम डिविलियर्स सहित कुछ खिलाड़ियों को संन्यास से वापसी करने का अनुरोध कर सकते हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने बाउचर के हवाले से लिखा है, "जब आप विश्व कप में जाते हैं तो आप चाहते हैं कि आपके श्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें। मैं मानता हूं कि डिविलियर्स हमारे सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और ऐसे में उनसे वापसी के लिए कहा जा सकता है। मैं अभी अभी इस काम में लगा हूं और हो सकता है कि आने वाले समय में मैं उनसे वापसी के लिए अनुरोध करूं। साथ ही मैं कुछ अन्य खिलाड़ियों से भी इसी तरह का अनुरोध कर सकता हूं।"

35 साल के डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीकी टीम के सभी फारमेट्स में कप्तान रहे थे। मार्च 2018 में डिविलियर्स ने संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह टी-20 फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में सक्रिय हैं।

बाउचर ने कहा, "आप चाहते हैं कि आपके सबसे अच्छे खिलाड़ी विश्व कप में खेलें। अगर आपको इसके लिए कुछ मुद्दों को सुलझाना पड़ता है और अगर यह देश के लिए अच्छा है तो फिर ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं।"

बाउचर ने यह भी कहा कि वह चाहेंगे कि वे खिलाड़ी भी दक्षिण अफ्रीका का रुख करें जो बीते कुछ समय में कोलपाक के तहत काउंटी क्रिकेट खेलने चले गए हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: किश्तवाड़ में फटा बादल, कई वाहन बहने से मची अफरा-तफरी, सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश

  • ,
  • कुलगाम में मजदूरों की हत्या मानवता विरोधी कृत्य, आतंकियों को मिले सख्त से सख्त सजा: प्रियंका गांधी

  • ,
  • 1 अगस्त से ITR, बैंकिंग, LPG और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

  • ,
  • 'पीएम मोदी खेल रहे ‘विक्टिम कार्ड', उनकी ‘इंस्टाग्राम सभाएं’ किसी को गुमराह नहीं कर सकतीं', जयराम का पलटवार

  • ,
  • कुलगाम आतंकी हमला: दूसरे मजदूर ने भी तोड़ा दम, 2 गैर-स्थानीय श्रमिकों की मौत के बाद घाटी में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी