
महिला टी20 विश्व कप में भारत के एक बार फिर नाकाम रहने के बाद कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर के भविष्य पर तो सवाल उठ ही रहे हैं और अब यह भी तय है कि टीम को आत्ममंथन करने की सख्त जरूरत है ।
छह बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया के हाथों रविवार को मिली छह विकेट से हार ने भारत की सेमीफाइनल खेलने की उम्मीदें तोड़ दी । टूर्नामेंट से पहले प्रबल दावेदारों में गिनी जा रही भारतीय टीम 50 ओवरों के विश्व कप वाला फॉर्म नहीं दोहरा सकी । टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी बार हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत नॉकआउट में नहीं पहुंच सका जिससे इस प्रारूप में टीम की प्रगति को लेकर प्रश्न उठने लगे हैं ।
आस्ट्रेलिया से हारने के बाद कोच अमोल मजूमदार और हरमनप्रीत ने ‘पुनर्विचार’ शब्द का इस्तेमाल किया । लेकिन बात सिर्फ पुनर्विचार की नहीं बल्कि नये सिरे से टीम तैयार करने की भी है ।
भारत को वनडे विश्व कप दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत के भविष्य को लेकर चर्चायें फिर होने लगी है । सैतीस वर्ष की हरमनप्रीत भारत की सबसे सफल टी20 कप्तान रही है लेकिन विश्व कप ऐसा मंच है जहां से तकदीरें बनती और बिगड़ती हैं ।
मजूमदार से हालांकि जब पूछा गया कि क्या हरमनप्रीत को कप्तान रहना चाहिये, तो उन्होंने कहा ,‘‘ यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है । लेकिन मेरा जवाब यही होगा कि हां ।’’
Published: undefined
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के दूसरे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन ब्राजील का सामना जापान से होना है। ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी का मानना है कि जापान के खिलाफ टीम को दिमाग, दिल और साफ सोच के साथ खेलना होगा।
कोच एंसेलोटी ने जोर दिया कि नॉकआउट मैचों में हालात कभी भी बदल सकते हैं, इसलिए टीम को हर स्थिति के लिए तैयार रहना जरूरी है। एंसेलोटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नॉकआउट मुकाबले हमेशा अनिश्चित होते हैं और इनमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने पिछले मैचों में अच्छी तैयारी की है और खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।
ब्राजील ने ग्रुप स्टेज में मिश्रित शुरुआत की थी। टीम का पहला मैच मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहा। इसके बाद ब्राजील ने शानदार वापसी करते हुए हैती को 3-0 से हराया और स्कॉटलैंड के खिलाफ भी 3-0 की जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के दम पर ब्राजील ने सात अंक हासिल किए और बेहतर गोल अंतर के कारण ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया। यह लगातार 12वां मौका है जब ब्राजील ने वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में टॉप किया है।
दूसरी ओर, जापान ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए बिना कोई हार झेले नॉकआउट चरण में प्रवेश किया है। जापान ने अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-2 ड्रॉ से की थी। इसके बाद टीम ने ट्यूनीशिया को 4-0 से हराया और स्वीडन के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की। आगे का सफर तय किया।
Published: undefined
पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने राष्ट्रीय टीम के एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम प्रबंधन के ढांचे में बदलाव करने का फैसला किया है और वह अब विदेशी कोच की नियुक्ति करेगा।
पाकिस्तान इस सत्र में प्रो लीग का एक ही मैच नहीं जीत पाया। लंदन में उसे दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इनमें भारत से मिली 7-1 की करारी शिकस्त भी शामिल है।
पीएचएफ का संचालन अभी अंतरिम अध्यक्ष मुहुद्दीन वानी कर रहे हैं। उन्होंने बयान में कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड या जर्मनी से विदेशी कोच की सेवांए लेगा जो सीनियर टीम के अलावा जूनियर खिलाड़ियों के साथ और घरेलू स्तर पर भी काम करेंगे।
बयान में कहा गया है, ‘‘अब राष्ट्रीय टीम को आधुनिक हॉकी की जरूरतों के अनुसार तैयार करने का समय आ गया है।’’
Published: undefined
आयरलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। अगले दिन आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान ने अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी।
ग्राहम फोर्ड के इस्तीफे के बाद मार्च 2022 में हेनरिक मलान ने इस भूमिका को संभाला था, जिसके बाद उन्होंने आयरिश पुरुष क्रिकेट के सुनहरे दौर को देखा। हेनरिक मलान का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट साल 2027 की शुरुआत तक चलना था, लेकिन उन्होंने अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बताया कि वे अगले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप चक्र के हिसाब से एक सुनियोजित बदलाव के तहत हट रहे हैं।
इस मौके पर हेनरिक मलान ने कहा, "इन खिलाड़ियों, स्टाफ और आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही है। यहां रहने का अनुभव मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत शानदार रहा है। हम आयरिश क्रिकेट के साथ बिताए अपने समय को बहुत प्यार से याद करेंगे।"
Published: undefined
विंबलडन आयोजकों और दुनिया के शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों के बीच एक अस्थायी समझौता हो गया है, जिससे इस साल की चैंपियनशिप के दौरान मीडिया की सामान्य गतिविधियां जारी रह सकेंगी। इस समझौते से उस विवाद में फिलहाल राहत मिली है, जो 2025 की शुरुआत से चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में लगातार बना हुआ था।
यह अहम समझौता खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों और ऑल इंग्लैंड क्लब के बीच कई दौर की बातचीत के बाद हुआ। यह बातचीत तब हुई जब ऐसी चिंताएं थीं कि टॉप खिलाड़ी विंबलडन के शुरुआती हफ्ते में मीडिया-एक्सेस के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की तैयारी कर रहे थे, जिसमें मैच के बाद और मैच से पहले के इंटरव्यू को सिर्फ 15 मिनट तक सीमित रखने की योजना थी।
यह असहमति मार्च 2025 में खिलाड़ियों की ओर से शुरू किए गए एक बड़े अभियान से जुड़ी है, जिसमें वे ग्रैंड स्लैम से होने वाली कमाई में ज्यादा हिस्सा, खिलाड़ियों की भलाई के कामों में अधिक योगदान और बड़े टूर्नामेंट के मैनेजमेंट स्ट्रक्चर में खिलाड़ियों की एक औपचारिक कमेटी बनाने की मांग कर रहे थे।
हालांकि, विंबलडन ने साल 2026 के संस्करण के लिए प्राइज मनी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की घोषणा पहले ही कर दी थी, लेकिन खिलाड़ियों ने पिछले हफ्ते संकेत दिया था कि आर्थिक चिंताएं अभी भी हल नहीं हुई हैं। इस कदम से लंबे समय तक गतिरोध बने रहने और बातचीत आगे न बढ़ने पर भविष्य में टूर्नामेंट के बहिष्कार की आशंका पैदा हो गई थी। हालांकि, बातचीत के ताजा दौर के बाद, खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए मीडिया के साथ पूरी तरह से जुड़ने पर सहमत हो गए।
पीटीआई और आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined