खेल

बाबर के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान ने किया दो नए कप्तानों का ऐलान, शान मसूद को टेस्ट तो शाहीन को मिली T20 कप्तानी

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने नए टेस्‍ट और टी20 इंटरनेशनल कप्‍तान के नाम की घोषणा की है। शान मसूद को टेस्ट कप्तानी सौंपी गई है। जबकि, शाहीन शाह अफरीदी को टी20 कप्तान बनाया गया है।

फोटो: ians
फोटो: ians 

बाबर आजम ने सभी प्रारूपों से पाकिस्‍तान के कप्‍तानी पद से इस्‍तीफा दे दिया है। अब पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड ने नए टेस्‍ट और टी20 इंटरनेशनल कप्‍तान के नाम की घोषणा की है। शान मसूद को टेस्ट कप्तानी सौंपी गई है। जबकि, शाहीन शाह अफरीदी को टी20 कप्तान बनाया गया है।

34 वर्षीय शान मसूद ने 30 टेस्ट मैचों में 1,597 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।

शान को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के अंत तक कप्तान नियुक्त किया गया है। शान 14 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे।

वहीं, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह टी20 प्रारूप में पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे और 12 जनवरी से न्यूजीलैंड में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए कमान संभालेंगे।

23 वर्षीय शाहीन ने 52 टी20 में 64 विकेट हासिल किए हैं। शाहीन ने एचबीएल पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की कप्तानी भी की है।

मिली जानकारी के अनुसार वनडे फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तान की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो