
बीसीसीआई ने हाल ही में चीनी मोबाइल कंपनी वीवो के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 के सीजन के लिए टाइटल स्पॉन्सर की डील को खत्म किया है। इसके बाद स्पॉन्सरशिप लेने के लिए होड़ मची है। इसमें सबसे आगे है कि बाबा रामदेव की पतंजलि। खबरों के मुताबिक, पतंजलि पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने कहा है कि हम इस वर्ष के लिए आइपीएल के शीर्षक प्रायोजन पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि हम पतंजलि ब्रांड को वैश्विक मंच देना चाहते हैं।" पतंजलि बीसीसीआई को एक प्रस्ताव देने पर विचार कर रही है।
खबरों की माने तो पतंजलि के अलावा ई-कॉमर्स या फिर ई-लर्निंग कंपनी आइपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के लिए दिलचस्पी दिखाई दे रही है। वहीं, जिओ, टाटा ग्रुप, एमेजन में स्पॉन्सरशिप लेने के लिए कतार में खड़ी है। इनके अलावा ड्रीम इलेवन, अडानी ग्रुप और एजुकेशन स्टार्ट अप बाइजस जैसे नाम प्रायोजक के रूप में सामने आए हैं।
बता दें कि वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये में (प्रत्येक वर्ष 440 करोड़ रुपए) आईपीएल टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे। इस साल आईपीएल यूएई में खेला जाना है। वहां स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे। बावजूद इसके मीडिया पर इसके असंख्य विज्ञापन होंगे। ऐसे में वीवो के हटने के बाद बीसीसीआई नए प्रायोजक तलाश कर रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए