खेल

अश्विन बोले- IPL एक बेहद लोकप्रिय टूर्नामेंट, लेकिन टेस्ट क्रिकेट ही जीवन है

अश्विन ने कहा, ‘‘आईपीएल एक बेहद लोकप्रिय टूर्नामेंट रहा है, बहुत सारे बच्चे टी20 खेलना और आईपीएल में जाना चाहते हैं। मैं सचमुच चाहता हूं कि वे वहां पहुंचें। लेकिन एक बात याद रखें, यह प्रारूप (टेस्ट)... यह कई चीजों में है जो जीवन आपको नहीं सिखाएगा।’

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से गुरुवार को यहां अपनी विशेष 100वीं टेस्ट कैप प्राप्त करने के बाद रविचंद्रन अश्विन की आवाज में भावनाओं और गर्व को महसूस किया जा सकता था। इस अनुभवी ऑफ स्पिनर ने इस दौरान कहा कि टेस्ट क्रिकेट जीवन के सबसे करीब है।

इंग्लैंड के खिलाफ यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट के साथ इस उपलब्धि को हासिल करने वाले अश्विन ने इस दौरान लुभावनी टी20 लीग के बीच टेस्ट क्रिकेट का समर्थन किया।ं

Published: undefined

अश्विन ने कहा, ‘‘आईपीएल एक बेहद लोकप्रिय टूर्नामेंट रहा है, बहुत सारे बच्चे टी20 खेलना और आईपीएल में जाना चाहते हैं। मैं सचमुच चाहता हूं कि वे वहां पहुंचें। लेकिन एक बात याद रखें, यह प्रारूप (टेस्ट)... यह कई चीजों में है जो जीवन आपको नहीं सिखाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट ही जीवन है। यह जीवन के सबसे करीब है। यह आपको सामंजस्य बैठाना, दबाव से निपटना सिखाएगा।’’

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • MP के रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, 3 लोगों की मौत, 10 घायल

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक हलचल थमने से कच्चा तेल 2.1% सस्ता और देश के विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में जांच और एफआईआर दर्ज कराकर क्या योगी ने आरएसएस को शर्मिंदगी से बचा लिया?

  • ,
  • पंचायत चुनाव: हाईकोर्ट ने यूपी में प्रधानों को प्रशासक बनाने पर लगाई रोक, सरकार से मांगा चुनाव का स्पष्ट रोडमैप