खेल

एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान में मैच हो या नहीं? इस बहस के बीच आज फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें

देशभर में इस मुकाबले का विरोध भी हो रहा है। इसके पीछे यह दलील दी जा रही है कि जो पाकिस्तान पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार है, उसके साथ हमें मैच नहीं खेलना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एशिया कप 2025 के सुपर 4 चरण में आज भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ भारत दूसरी बार सामने होगा। इस बीच यह बहस जारी है कि क्या पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच खेलना चाहिए? देशभर में इस मुकाबले का विरोध भी हो रहा है। इसके पीछे यह दलील दी जा रही है कि जो पाकिस्तान पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार है, उसके साथ हमें मैच नहीं खेलना चाहिए। कुछ लो इस मैच के समर्थन में भी हैं।

कानपुर में कुलदी यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे ने कहा, "हमारी टीम बहुत मजबूत है। उन्होंने पाकिस्तान को पहले मैच में हराया है, इसलिए मनोबल ऊंचा है। पाकिस्तान पर दबाव है। हमारी टीम संतुलित है। मैं चाहता हूं कि कुलदीप यादव 5 विकेट ले या कम से कम अच्छी गेंदबाजी करें और टीम को गौरवान्वित करें।"

एक युवा क्रिकेटर ने उम्मीद जताई, "हमारी जीत पक्की है। कुलदी यादव दो लगातार मैचों में मैन ऑफ द मैच रहे हैं। तीसरा मैच आने वाला है। टीम इंडिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

दूसरे युवा खिलाड़ी ने कहा, "टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने पिछले मैच में पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया। मुझे लगता है इस मैच में सूर्य कुमार और अभिषेक बहुत अच्छा करेंगे। हम उम्मीद करते हैं कि कुलदीप 3-4 विकेट लेगा।"

फॉर्म में भारत, पाकिस्तान पर दबाव

  • भारत पहले ही ग्रुप चरण में पाकिस्तान को हराकर सुपर फोर में पहुंच गया था, जिससे टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ा है।

  • पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला दबाव वाला साबित हो सकता है, क्योंकि विजयी रिकॉर्ड भारत के पक्ष में हैं। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान पर भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी।

  • कुलदीप यादव की गेंदबाजी को लेकर उम्मीदें बनी हुई हैं कि वो फिर से शानदार प्रदर्शन करें।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार

  • ,
  • बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तंज, बाढ़ के समय आना चाहिए था, अब बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री