खेल

Asian Games: पदक जीतने के बाद भावुक हुईं रोशिबिना, मणिपुर हिंसा को बयां करते हुए रोईं, राज्य को दिया जीत श्रेय

रोशिबिना देवी नाओरेम ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन मैं देश के लिए गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई तो थोड़ा दुखी भी हूं...मेडल का श्रेय मैं मणिपुर के लोगों और अपने सभी सर को देती हूं जिनके समर्थन से मैं यहां तक पहुंची हूं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

महिलाओं की 60 किलोग्राम वुशु स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीतने पर रोशिबिना देवी नाओरेम ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन मैं देश के लिए गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई तो थोड़ा दुखी भी हूं...मेडल का श्रेय मैं मणिपुर के लोगों और अपने सभी सर को देती हूं जिनके समर्थन से मैं यहां तक पहुंची हूं। मैं उन सबको धन्यवाद देती हूं।

Published: undefined

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां का मेडल जीतने के बाद रोशिबिना देवी मणिपुर के हालात पर बात करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोशिबिना देवी रो रही हैं। इस वीडियो में रोशिबिना देवी कह रही हैं कि उन्होंने मई के बाद अपनी फैमली को नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि मेरे कोच ने मेरी फैमली से बात करने से मना किया है। मेरे कोच का मानना है कि अगर ऐसे में अपने फैमली से बात करूंगी तो मैं परेशान हो जाउंगी, जिसका असर मेरी ट्रेनिंग पर होगा। इस कारण पिछले तकरीबन 5 महीनों से अपनी फैमली से बात नहीं कर पाई हूं।

Published: undefined

रोशिबिना देवी भारत के मणिपुर राज्य की रहने वाली हैं। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मणिपुर में हालात सामान्य नहीं है। इस राज्य में लगातार हिंसा का दौर जारी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • T20 World Cup: पाकिस्तान के ख‍िलाफ खेलेंगे अभ‍िषेक शर्मा? अस्पताल से मिली छुट्टी, इस बीमारी से थे परेशान

  • ,
  • वीडियो: जैसे ही राहुल ने कहा- साथ में बात करते हैं, मीडिया से बात अधूरी छोड़ भाग खड़े हुए केंद्रीय मंत्री

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद

  • ,
  • किसानों पर भारी पड़ेगी भारत-अमेरिका टैरिफ डील: कृषि उत्पाद को अचानक सूची से हटाए जाने से और गहरा हुआ शक