खेल

टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रचने से एक कदम दूर नोएडा के DM सुहास, बैडमिंटन में पक्का किया मेडल

अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में बैंडमिटन में गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा नहीं कर सका है। सुहास फाइनल में जीत के साथ नया इतिहास भी रच देंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक गेम्स में शानिवार को भारत के लिए बैडमिंटन से भी अच्छी खबर सामने आ रही है। नोएडा के डीएम सुहास एल यथिराज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में जगह बना ली है। आपको बता दें, सुहास के फाइनल में पहुंचने के साथ ही बैडमिंटन में भारत के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है।

बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स के एसएल4 क्लास सेमीफाइनल में सुहास ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतिवान को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। सुहास ने सेमीफाइनल मुकाबला सिर्फ 30 मिनटों में 21-9, 21-15 से जीता। आपको बता दें, अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक या पैरालंपिक खेलों में बैंडमिटन में गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा नहीं कर सका है। सुहास फाइनल में जीत के साथ नया इतिहास भी रच देंगे।

सुहास के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत को टोक्यो पैरालंपिक में एक और पदक पक्का हो गया। भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं सुहास का एक मेडल पक्का है। दूसरी तरफ प्रमोद भगत भी एसएल3 क्लास के फाइनल में पहुंचे हैं। अब प्रमोद और सुहास के पास भारत की तरफ से बैडमिंटन में पहला गोल्ड जीतने का मौका है। दोनों का एक-एक पदक तो पक्का है। इसके साथ ही भारत के 15 पदक पक्के हो चुके हैं।

इससे पहले भारत को किसी भी ओलंपिक और पैरालंपिक में बैडमिंटन में गोल्ड नहीं मिला है।इससे पहले लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने कांस्य, रियो ओलंपिक 2016 में पीवी सिंधु ने सिल्वर और टोक्यो 2020 में सिंधु ने कांस्य पदक जीता था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना

  • ,
  • गोलवलकर ने सावरकर की आलोचना की थी, क्या बीजेपी और शिवसेना नेता उनकी किताब फाड़ेंगे: कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • खेल: सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर शास्त्री-गावस्कर और रहाणे ने जताई नाराजगी और निकोल्स के कायल हुए निकोल्स

  • ,
  • तमिलनाडु चुनाव में स्टालिन को हराने वाले टीवीके विधायक वीएस बाबू का निधन, दो महीने से अस्पताल में थे भर्ती