खेल

BCCI ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज का किया ऐलान, देखें शेड्यूल

भारतीय टीम सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ कुल 6 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद 3 वनडे के मुकाबले भी खेले जाएंगे।

फोटो: @BCCI
फोटो: @BCCI 

बीसीसीआई ने बुधवार को घरेलू सीरीज का कार्यक्रम घोषित किया। इसके अनुसार, भारतीय टीम सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ कुल 6 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद 3 वनडे के मुकाबले भी खेले जाएंगे। ये मुकाबले 20 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने हैं। इसमें कुल 16 टीमों को मौका दिया गया है।

बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, टीम को पहले ऑस्ट्रेलिया से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ये मुकाबले 20 सितंबर, 23 और 25 सितंबर को खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच मोहाली में होना है। अगले 2 मुकाबले क्रमश: नागपुर और हैदराबाद में खेले जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया के बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के मुकाबले 28 सितंबर, 2 अक्टूबर और 4 अक्टूबर को खेले जाएंगे। ये मैच क्रमश: तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और इंदौर में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी होनी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला