
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हर्षित को यह चोट इस हफ्ते की शुरुआत में नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए भारत के वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी। मैच के समय वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। हांलाकि, अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।
Published: undefined
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया कि राणा की स्थिति ‘अच्छी नहीं’ दिख रही है।
सूर्यकुमार ने हालांकि राणा को अभी पूरी तरह से बाहर नहीं किया, लेकिन उनकी बातों से लगा कि राणा के लिए समय पर ठीक होना मुश्किल है।
भारतीय टीम विश्व कप में अपना अभियान शनिवार को अमेरिका के खिलाफ शुरू करेगी।
सूर्यकुमार ने कहा, “ राणा को अभी बाहर नहीं किया गया है, हमारे फिजियो उनका आकलन कर रहे हैं, लेकिन उनके चोट की स्थिति अच्छी नहीं लग रही है।”
भारतीय टीम के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि राणा के लिए इस टूर्नामेंट के दौरान चोट से उबरने की संभावना काफी कम है।
Published: undefined
राणा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में केवल एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए और उसके बाद घुटने की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए।
राणा हालांकि भारत की शुरुआती एकादश का हिस्सा नहीं थे। उनका इकोनॉमी रेट भी नौ से ऊपर का है। वह हालांकि विशिष्ट परिस्थितियों में एक उपयोगी विकल्प साबित हो सकते थे। वह निचले क्रम में भी बल्ले से योगदान देने में सक्षम है।
राणा की जगह भारतीय टीम में कोई अनुभवी तेज गेंदबाज जगह बना सकता है, जिनमें प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का नाम प्रमुख है।
इसके साथ ही हरफनमौला वॉशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी उपलब्धता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
पीटीआई के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined