खेल

बॉक्सर निखत जरीन ने रचा इतिहास, महिला विश्व मुक्केबाजी में जीता दूसरा स्वर्ण

निकहत ने महिला विश्व बॉक्सिंग में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर कहा कि मुझे खुशी है कि मैं दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी। मैं उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। यह मेडल मेरे देश के लिए है। यह कठिन प्रतियोगिता थी लेकिन अंत में मैंने स्वर्ण पदक जीता।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारत की निकहत जरीन ने वूमेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। दिल्ली में हुए फाइनल मुकाबले में निकहत ने 50 किलो भारवर्ग में  वियतनाम की गुयेन थी टैम को 5-0 से हराया। निकहत वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो बार गोल्ड जीतने वाली महज दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर हैं।

निकहत जरीन ने अपना दूसरा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतने पर कहा कि मुझे खुशी है कि मैं दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी। मैं उन सभी का आभारी हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। यह मेडल मेरे देश भारत के लिए है। यह एक कठिन प्रतियोगिता थी लेकिन अंत में मैंने स्वर्ण पदक जीता।

भारत की स्टार मुक्केबाज निखत जरीन ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले की शुरूआत की और विएतनाम की एनगुएन थी ताम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और 5-0 से हराकर अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीत लिया। निखत ने पहला राउंड 5-0 से जीता। दूसरा राउंड भी भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में गया। तीसरा राउंड मुश्किल था, लेकिन निखत ने शानदार जीत दर्ज की।

हालांकि तीसरे राउंड में थी ताम ने अपना पूरा जोर लगाया। लेकिन जब निखत ने थी ताम के चेहरे पर पंच लगाया तो वियतनामी मुक्केबाज को काउंटिंग से गुजरना पड़ा। थी ताम ने निखत के चेहरे पर एक पंच लगाया जिससे पूरा स्टेडियम स्तब्ध रह गया। रेफरी ने निखत के लिए काउंट गिना। लेकिन मैच जारी रहा और निखत विजेता बन कर उभरीं। निखत की इस जीत से देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?