
भारत के सुपर हेवीवेट मुक्केबाज सतीश कुमार को टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में हार का सामने करना पड़ा है। कोकुगिकान एरेना में रविवार को विश्व चैम्पियन और एशियाई चैम्पियन उजबेकिस्तान के बाखोदीर जालोलोव ने ब्ल्यू कार्नर से खेल रहे सतीश को 5-0 के अंतर से हराया।
Published: 01 Aug 2021, 10:41 AM IST
मुक्केबाज सतीश कुमार ने प्लस 91 किलोग्राम भार वर्ग के अंतिम-16 दौर के मुकाबले में गुरुवार को जमैका के रिकाडरे ब्राउन को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया था। उस प्रदर्शन को देखते हुए सतीश से टक्कर की उम्मीद की जा रही लेकिन वह जालोलोव के आगे चारो खाने चित्त्त हो गए।
तीनों राउंड में जालोलोव अपने 32 वर्षीय भारतीय प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह हावी रहे और हर राउंड में 5-0 के स्कोर के साथ जीत हासिस की।
Published: 01 Aug 2021, 10:41 AM IST
इस इवेंट से भारत को एक कांस्य प्राप्त हुआ है। लवलीना बोर्गोहेन के सेमीफाइनल में पहुंचने से यह पदक पक्का हुआ है। वैसे अगर लवलीना अपना अगला मैच जीत जाती हैं तो भारत को मुक्केबाजी में ऐतिहासिक सफलता मिल सकती है।
Published: 01 Aug 2021, 10:41 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 01 Aug 2021, 10:41 AM IST