खेल

बॉक्सिंग डे टेस्ट: पाकिस्तान ने 12 खिलाड़ियों का किया ऐलान, टीम में मोहम्मद रिजवान शामिल

तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह मीर हमजा या हसन अली को मौका मिलने की संभावना है, जबकि फहीम अशरफ भी दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पाकिस्तान ने 26-30 दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें विकेट-कीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की जगह मोहम्मद रिजवान को शामिल किया गया है। अंतिम प्लेइंग इलेवन की घोषणा मंगलवार को की जाएगी।

तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह मीर हमजा या हसन अली को मौका मिलने की संभावना है, जबकि फहीम अशरफ भी दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।

साजिद खान भी इसमें शामिल हो सकते हैं। नोमान अली और अबरार अहमद चोटिल हैं। खुर्रम शहजाद के चोटिल होने के कारण, मीर हमजा या हसन अली को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है।

क्रिकेट.कॉम.एयू के हवाले से पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने बताया कि वे सरफराज को आराम देना चाहते हैं।

शान ने कहा, "हमें लगता है कि रिजवान तैयार हैं और हम सरफराज को उबरने और वापस आने के लिए थोड़ा ब्रेक दे सकते हैं।"

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने शान मसूद की टीम को 360 रनों के अंतर से हराया था।

पाकिस्तान की 12 खिलाड़ियों की टीम: इमाम-उल-हक, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, साउद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा, आमिर जमाल, साजिद खान

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो